उपराष्ट्रपति “जगदीप धनकड़” के बाद ऊर्जा मंत ्री “भंवर सिंह भाटी” भी बोले ” स्वामी जी का संदे श पहुंचाया जाएगा आमजन तक”

Uncategorized

झूंझुनूं( मनोज टांक)

उपराष्ट्रपति "जगदीप धनकड़" की खेतडी में स्वामी विवेकानंद संदेश यात्रा रवानगी के बाद प्रदेश की सरकार में ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने भी कहा है कि स्वामी जी का संदेश आमजन तक पहुंचाया जाएगा। समारोह के समापन के बाद वे मीडिया से चर्चा में बोल रहे थे। वे खेतडी में प्रदेश सरकार की तरफ से उप राष्ट्रपति के वेलकम के लिए आये हुए थे। इन्होंने उपराष्ट्रपति के साथ मंच भी सांझा किया।
ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने आगे कहा कि स्वामी विवेकानंद मिशन की यात्रा को वे शुभकामनाएं देते है। स्वामी विवेकानंद ने शिकागो में देश का मान-सम्मान बढ़ाया था। सभी युवा उनसे प्रेरणा लें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस यात्रा के माध्यम से स्वामी विवेकानंद का संदेश आमजन तक पहुंचाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *