उपराष्ट्रपति धनकड़ ने अजीत म्यूजियम में विजिट के दौरान डायरी में लिखा कि “स्वामी विवेकानंद का सपना अब साकार ” हो रहा है।

Politics Rajasthan

मनोज टांक
खेतडी ( झूंझुनूं)

उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा है कि भारत विश्व गुरू था और अब फिर से विश्व गुरू बनने की ओर अग्रसर है। दुनिया में ऐसा कोई भी बड़ा प्रतिष्ठान नहीं है। जो भारतीय दिमाग पर आश्रित नहीं है। दुनिया के हर बड़े प्रतिष्ठान के शीर्ष पर भारतीय मिलेगा। इसलिए भारत में जो विकास यात्रा चल रही है। उसमें सहयोग करें और भारत को फिर से विश्व गुरू बनने में अपना साथ दें। धनखड़ शनिवार को झुंझुनूं के खेतड़ी के पोलोग्राउंड में स्वामी विवेकानंद संदेश यात्रा को रवाना करने से पहले जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर धनखड़ ने कहा कि मुझे समझ नहीं आता कि जब भारत में विकास यात्रा इतनी जबरदस्त चल रही है। नया कीर्तिमान में दुनिया में स्थापित किया जा रहा है। फिर भी हममें से कुछ भ्रमित लोग बिना हालातों को समझे कुछ भी कहने में हिचक नहीं करते। उन्होंने कोरोना काल में वैक्सीन का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि जब भारतीय वैक्सीन को हिंदुस्तान ने इस्तेमाल किया। जो सबसे प्रभावी रहा। जिसने कोविड को कुंठित किया। ऐसी वैक्सीन पर भी सवाल उठाए गए। उन्होंने मीडिया समेत युवकों व आमजन से आह्वान किया कि विकास यात्रा का आंकलन कीजिए। कोई कमी हो तो उसे उजागर ​कीजिए। लेकिन उपलब्धियों को दरकिनार ना करें उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि आज पूरा विश्व एक संकट झेल रहा है। पूरा विश्व धर्राह रहा है। भारत अकेला देश है जो दुनिया को रास्ता दिखा रहा है। अप्रेल 2020 से 80 करोड़ लोगों को हम मुफ्त भोजन दे रहे है। 250 करोड़ से ज्यादा का वैक्सीनेशन विभिन्न डोजेज के माध्यम से हो चुका है। यह उपलब्धि सिर्फ और सिर्फ भारत की है। उन्होंने कहा कि यह सुखद संयोग है कि एकनाथ जी की जयंती के मौके पर इस विवेकानंद संदेश यात्रा का शुभारंभ हो रहा है। खेतड़ी से हो रहा है, यह भी बड़ा अच्छा है। उन्होंने कहा कि बालक—बालिकाओं के अभिवादन तथा वेशभूषा को देखकर ही मुझे इस कार्यक्रम की सफलता का अंदाजा हो गया है। उन्होंने कहा कि आज की हमारी नीतियों से ऐसे भारत का निर्माण हुआ है। जिसमें युवाओं को अधिक से अधिक अवसर मिल रहे है। दुनिया भारत के लिए *एक कुटुंब है। इसी सोच के साथ भारत आगे बढ़ रहा है। इससे* उपराष्ट्रपति धनकड़ ने अजीत म्यूजियम में विजिट किया। विजिट के दौरान विजिट डायरी में लिखा कि “स्वामी विवेकानंद का सपना अब साकार ” हो रहा है। इस दौरान पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी , पूर्व सांसद संतोष अहलावत , बब्लू उर्फ़ निषित चौधरी आदि साथ रहे। इससे पहले हेलीपेड पर ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने सरकार की तरफ से धनकड़ का स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *