फुलेरा में विशाल कलश यात्रा के साथ नव दिवस ीय धार्मिक आयोजन का आगाज

Uncategorized

लक्ष्मीकांत शर्मा की रिपोर्ट

फुलेरा शहर के शेखावत गार्डन में आज से 9 दिन चलने वाली भागवत ज्ञान यज्ञ एवं 84 अरब हस्तलिखित राम नाम मंत्रों की परिक्रमा का शुभारंभ विशाल कलश यात्रा के साथ हुआ। कूकू बाबाजी की बगीची से आरंभ हुई कलश यात्रा शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए शेखावत गार्डन पहुंची , कलश यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया, फुलेरा थाना के पूर्व इंचार्ज रघुवीर सिंह सपत्नीक यजमान के रूप में भागवत कथा को शीश पर धर कलश यात्रा के साथ चले।
पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मनोज आहूजा ने बताया आज से 9 दिन तक चलने वाली भागवत ज्ञान यज्ञ में वृंदावन के मुकेश महाराज के श्री मुख से कथा तथा 84 अरब राम नाम हस्तलिखित मंत्रों की परिक्रमा का आयोजन आमजन के सहयोग से किया जा रहा है।
कलश यात्रा में सैकड़ों महिलाओं के साथ पूर्व नगरपालिका चेयरमैन राजेंद्र गुप्ता, मनोज आहूजा, वर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं नगर कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र अग्रवाल, नगर पालिका में नेता प्रतिपक्ष सहित सैकड़ों गणमान्य लोग साथ रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *