Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा के 100 दिन पूरे, जयपुर में नए कांग्रेस ऑफिस में राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस

Front-Page Jaipur Rajasthan

Jaipur : कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को आज 100 दिन पूरे हो गए। इस यात्रा का नेतृत्व राहुल गांधी कर रहे हैं। भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान में है और यह राज्य में 70 फीसदी यात्रा पूरी हो चुकी है। वहीं आज यात्रा अलवर से हरियाणा में प्रवेश करेगी। आज भारत जोड़ो यात्रा एक ही फेज में 22 किलोमीटर का सफर तय ​करेगी। यात्रा के 100 दिन पूरे होने पर आज जयपुर के नए पीसीसी ऑफिस में राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई है। राजस्थान में राहुल गांधी की यह पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी।

यात्रा से बीजेपी मुश्किल में- केसी वेणुगोपाल

भारत जोड़ो यात्रा के 100 दिन पूरे होने पर कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि जनता का खूब समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा, “आज इस यात्रा के 100 दिन पूरे हो गए हैं और यह एक बड़ी सफलता साबित हुई है। आम जनता अब राहुल गांधी के असली चेहरे को समझ रही है और इसलिए बीजेपी अब बड़ी मुश्किल में है।”

आज हरियाणा में प्रवेश करेगी भारत जोड़ो यात्रा

भारत जोड़ो यात्रा के 100 दिन पूरे होने पर ट्विटर हैंडल पर डीपी भी बदली गई है। कांग्रेस की नई डीपी में 100 Days Of Yatra लिखा हुआ दिखाई दे रहा है। बता दें कि राजस्थानमें आज भारत जोड़ो यात्रा का 13वां दिन है। आज शाम तक यात्रा हरियाणा में प्रवेश कर जाएगी।

वहीं भारत जोड़ो यात्रा के 100 दिन पूरे होने पर जयपुर में कांग्रेस की ओर से एक लाइव कंसर्ट का आयोजन किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *