जयपुर:-राजस्थान में 24 अप्रैल से शुरू होने वाले महंगाई राहत कैंप से पहले गहलोत सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। कार्मिक विभाग की ओर से शनिवार देर रात आदेश जारी कर 25 RAS अफसरों के तबादले किए गए है। RAS अधिकारियों की सूची के बाद अब जल्द ही IAS और IPS अधिकारियों की सूची भी जारी होने वाली है। इन अफसरो को तुरंत प्रभाव से अपने नवीन पद पर कार्य संभालने के निर्देश दिए गए है। तबादला सूची में 6 अतिरिक्त जिला कलेक्टर और 6 उपखण्ड अधिकारी भी बदले गए हैं।
![](https://i1.wp.com/bharat360degree.com/wp-content/uploads/2023/04/wmsm5_6744447847848747847848487478411111_png.png?ssl=1)
![](https://i1.wp.com/bharat360degree.com/wp-content/uploads/2023/04/Qgyw1_85755558595822222222_png.png?ssl=1)
सुरेश चौधरी का अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजमेर विकास प्रबंधन प्राधिकरण जयपुर के पद पर किया गया तबादला तत्काल प्रभाव से निरस्त किया गया है।