भाजपा का 45वां स्थापना दिवस,भाजपा का संकल्प हुआ पूरा,सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है,प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 400 पार की तरफ बढ़ रहे-जिलाध्यक्ष राजेश गुर्जर

Jaipur Rajasthan

दहमीकलां स्थित भाजपा जिलाध्यक्ष कार्यालय पर जिलाध्यक्ष राजेश गुर्जर ने कार्यकर्ताओं साथ भाजपा का 45वां स्थापना दिवस मनाया। इस दौरान जिलाध्यक्ष राजेश गुर्जर ने कहा की जब पार्टी की शुरुआत हुई थी, तब किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि एक दिन भाजपा को देश की जनता का प्रचंड बहुमत मिलेगा। लेकिन नरेंद्र मोदी नाम ने ये सब कर दिखाया। बीजेपी न केवल देश मे स्पष्ट बहुत वाली सरकार बनी बल्कि देश की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में निकल कर सामने आई। उन्होंने बताया की 6 अप्रैल 1980 को भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई थी। देश भर में कांग्रेस के माहौल के बीच जनसंघ से निकली भारतीय जनता पार्टी का सफर आसान नहीं था। इस दीपक में तेल नहीं, सरकार बनाना कोई खेल नहीं जनसंघ के चुनाव चिन्ह के बारे में ये नारा लगा। जो कि उसके नए रूप भाजपा का 1984 तक पीछा करता रहा। जब पार्टी को महज दो सीटें मिली थी। दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों से आगे बढ़ी पार्टी ने आज वो फतह हासिल कर ली है जो कि अपने आप में एक अलग इतिहास बनाती है। आज भाजपा देश के अधिकतर राज्यों में काबिज है, तो दुनिया की सबसे ज्यादा सदस्य वाली पार्टी का तमगा भी उसके नाम है। पार्टी के शुरुआती दौर के सफर को अटल बिहारी वाजपेयी ने आगे बढाया, जिसके बाद लालकृष्ण आडवाणी की बुलंद आवाज ने पार्टी को मजबूती दी। भारतीय जनता पार्टी आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 400 पार की तरफ बढ़ रहे है। इस पार्टी पर देश की हर नागरिक को भरोसा है और यही भरोसा हमें इस बार भी चुनाव में जीत दिलाने के लिए काम आएगा। उन्होंने कहा कि 6 अप्रैल 1980 को दिल्ली के तालकटोरा में जिस संकल्प के साथ जनसंघ से भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई वह संकल्प पूरा देश साकार होता हुआ देख रहा है। इस दौरान जिलाउपाध्यक्ष शिवजीराम कुमावत, जिलामंत्री जितेन्द्र कुमावत, जिलाकार्यालय प्रभारी जितेन्द्र सिंह, मोहन जांगिड़ सहित अन्य कार्यकर्ता मौजुद रहें।