एसीबी में होगा प्रथम महानिदेशक (डीजीडिस्क) सम्मान समारोह, 20 आरपीएस सहित 47 को मिलेगा सम्मान

Front-Page Jaipur Rajasthan

जयपुर :- भष्ट्राचार निरोधक ब्यूरो मुख्यालय परिसर में गुरुवार को प्रथम महानिदेशकडिस्क (डीजीडिस्क) सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा हैं। जिसमें राजस्थान एसीबी के 47 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को महानिदेशकडिस्क (डीजीडिस्क) एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

भष्ट्राचार निरोधक ब्यूरो मुख्यालय परिसर में गुरुवार को प्रथम महानिदेशकडिस्क (डीजीडिस्क) सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा हैं। जिसमें राजस्थान एसीबी के 47 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को महानिदेशकडिस्क (डीजीडिस्क) एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर महानिदेशक एसीबी भगवान सोनी चुने गए 47 पुलिस और अन्य सेवाओं के अधिकारियों और कर्मचारियों को डीजीडिस्क एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित करेंगे।

इन्हें मिलेगा महानिदेशक का प्रशस्ति पत्रभष्ट्राचार निरोधक ब्यूरो मुख्यालय की जनसंपर्क अधिकारी सुमन मन्तुवाल, विशिष्ट लोक अभियोजक राजपाल सिंह राठौड़, महेन्द्र शांडिल्य, ललित शर्मा, प्रशासनिक अधिकारी कमला मीणा, सहायक प्रशासनिक अधिकारी रोशनलाल मीणा और सूचना सहायक, परिवाद एवं कम्प्यूटर शाखा कृष्ण कुमार, वरिष्ठ विधि अधिकारी संदीप भारद्वाज, गिरवर सिंह और सहायक लेखाधिकारी हिमांशु कुमार को एसीबी के महानिदेशक भगवान लाल सोनी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करेंगे।

एसीबी को इस मुकाम पर पहुंचाने में अधिकारी और कर्मचारियों का विशेष योगदान
गौरतलब है कि राज्य सरकार की भष्ट्राचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति के अनुरूप एसीबी के इतिहास में पहली बार भष्ट्राचारी लोकसेवकों पर सर्वाधिक कार्यवाहियां की गई है। राजस्थान एसीबी को इस मुकान पर पहुंचाने में एसीबी के अधिकारियों, कर्मचारियों का मुख्य योगदान रहा हैं। एसीबी के अधिकारियों तथा अन्य सेवाओं के अधिकारियों तथा कर्मचारियों को उनके द्वारा किए गए असाधारण कार्य प्रदर्शन, विशिष्ट कर्तव्यपरायणता तथा सराहनीय कार्य डीजीडिस्क और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।
महानिदेशक एसीबी ने जानकारी देते हुए गुरुवार को होने वाले सम्मान समारोह के दौरान 20 आरपीएस, चार पुलिस निरीक्षक, एक उपनिरीक्षक, एक हैड कांस्टेबल, 11 कांस्टेबल को डीजीडिस्क एवं 10 अन्य सेवाओं के अधिकारी एवं कर्मचारियोंको डीजी प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *