कांग्रेस-AAP को अमित शाह ने ललकारा,ईश्वर आपकी नहीं सुनेगा, मोदी जी की लंबी आयु के लिए जनता कर रही है प्रार्थना

Front-Page National Politics

नई दिल्ली:-कर्नाटक के बीदर में विजय संकल्प रथ यात्रा को हरी झंड़ी दिखाने के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहाकि, इन लोगों (कांग्रेस) के पास विजय का कोई सूत्र नहीं बचा है। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस का स्तर दिन-प्रतिदिन गिरता जा रहा है। ये लोग नारे लगा रहे कि मोदी तेरी कब्र खुदेगी और AAP के लोग कहते हैं कि मोदी तुम मर जाओ। कांग्रेस और AAP को आईन दिखाते हुए अमित शाह ने कहाकि, आपके कहने से क्या होता है ईश्वर आपकी नहीं सुनेगा क्योंकि 130 करोड़ की जनता मोदी जी की लंबी आयु के लिए प्रार्थना कर रही है। आज यहां से विजय संकल्प यात्रा शुरू हो रही है। ये विजय संकल्प यात्रा हमारे नेता को मुख्यमंत्री बनने का संकल्प नहीं है बल्कि ये विजय संकल्प यात्रा कर्नाटक के गरीब से गरीब लोगों के कल्याण करने के संकल्प को लेकर है।

कांग्रेस का सूपड़ा साफ

कर्नाटक के बीदर में गृह मंत्री अमित शाह ने ललकारते हुए कांग्रेस पर हमला किया कि, आपकी उपस्थिति बता रही है कि कर्नाटक में बीजेपी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने वाली है। कल ही त्रिपुरा, नागालैंड, मेघालय तीनों जगहों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया। हारे तो हारे लेकिन ऐसे हारे हैं कि दूरबीन लेकर भी नहीं दिख रहें। कांग्रेस को नागालैंड में 0 सीट, मेघालय में 3 सीट और त्रिपुरा में सिर्फ 4 सीट मिली है।

सिद्धारमैया पूछा अमित शाह ने सवाल, ATM बनें सिद्धारमैया

गृह मंत्री अमित शाह ने कहाकि, मैं सिद्धारमैया से पूछना चाहता हूं कि आपने क्या किया था? आपने सिर्फ दिल्ली के एक परिवार के लिए ATM बनकर भ्रष्टाचार का पैसा दिल्ली पहुंचाने का काम किया था। JDS और कांग्रेस दोनों ही परिवारवादी पार्टियां हैं। ये कभी कर्नाटक का कल्याण नहीं कर सकती। ये JDS को जो भी सीटें मिलती हैं वो लेकर कांग्रेस की गोदी में बैठ जाते हैं।

अपमान करने वाली कांग्रेस कर्नाटक का कैसे करेगी सम्मान

अमित शाह ने शुक्रवार को कर्नाटक के बीदर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, इंदिरा गांधी ने निजलिंग गप्पा को अपमानित किया। राजीव गांधी ने कद्दावर नेता वीरेंद्र पाटिल को एयरपोर्ट पर अपमानित किया। पार्टी के नेताओं का अपमान करने वाली कांग्रेस कर्नाटक का सम्मान कैसे करेगी?