WPL का पहला डबल हेडर आज:पहली बिढ़त बेंगलुरु-दिल्ली के बीच होगा,दूसरे में यूपी-गुजरात आमने-सामने होंगी

Front-Page Sports

मुंबई:-आज पहली WPL का पहला डबल हेडर-डे है। रविवार का पहला मुकाबला दोपहर 3:30 बजे से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा। उसके बाद शाम 7:30 से डीवाई पाटिल स्टेडियम में यूपी वॉरियर्ज और गुजरात जायंट्स की टीमें अपना दमखम दिखाएंगी।

लीग का ओपनिंग मैच धमाकेदार रहा है। इसमें मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स को 143 रन के बड़े अंतर से हराया। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने लीग की पहली फिफ्टी जमाई। उन्होंने 30 गेंदों पर 65 रनों की विस्फोटक पारी खेली।

डबल हेडर के पहले मुकाबले में लीग की सबसे महंगी खिलाड़ी स्मृति मंधाना और ऑस्ट्रेलियाई की मेग लेनिंग कप्तानी करती नजर आएंगी। वहीं, दूसरे मुकाबले में यूपी की कमान एलीसा हिली और बेथ मूनी संभालेंगी, हालांकि की मूनी के खेलने पर संशय है, क्योंकि वे पहले मैच में घुटने की चोट का शिकार हुई थीं। खबर लिखे जाने तक उनकी खेलने या फिर न खेलने पर संशय बरकरार था।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु में वर्ल्ड क्लास बल्लेबाज, अटैकिंग बैटिंग ही खासियत
WPL ऑक्शन की सबसे महंगी खिलाड़ी स्मृति मंधाना टीम की कप्तान हैं। उनके अलावा टीम में सोफी डिवाइन, हीथर नाइट, एलिस पेरी, डान वेन निकर्क, रिचा घोषा, मीगन शट और रेणुका सिंह जैसी टॉप प्लेयर्स हैं। लेकिन, टीम में फिर भी घरेलू तेज गेंदबाज कम हैं।

स्ट्रेंथ : सबसे अटैकिंग बैटिंग लाइन-अप RCB का ही है। 6 में से 5 विदेशी खिलाड़ी किसी भी मुश्किल परिस्थिति में टीम को जिता सकती हैं। स्मृति, रिचा और रेणुका तीनों शानदार भारतीय खिलाड़ी भी टीम में हैं।

वीकनेस : स्पिनर्स की भारी कमी, खास तौर पर घरेलू स्पिनर नहीं हैं। घरेलू ऑलराउंडर्स में कोई भी बड़ा नाम नहीं। स्पिनर्स और घरेलू बॉलर्स की कमी से प्लेइंग इलेवन कमजोर नजर आ रही है।

दिल्ली कैपिटल्स सबसे संतुलित टीम
ऑस्ट्रेलिया की मेग लेनिंग को टीम की कप्तान बनाया गया है। जेमिमा रोड्रिग्ज उप कप्तान हैं और टीम में शेफाली वर्मा, मारियन कैप, एलीस कैप्सी, जेस जोनासेन, राधा यादव और शिखा पांडे जैसी टॉप क्लास इंटरनेशनल प्लेयर हैं।

स्ट्रेंथ : 6 इंटरनेशनल ऑलराउंडर्स हैं। इनमें 5 ने पिछले दिनों साउथ अफ्रीका में टी-20 वर्ल्ड कप खेला। टीम में 7 इंटरनेशनल भारतीय खिलाड़ी भी हैं। असोसिएट देश की तारा नॉरिस को भी शामिल कर लिया, जिससे वे टीम में 5 विदेशी खिलाड़ी खिला सकेंगे।

वीकनेस : एक्स्ट्रा प्लेयर्स में अनुभव की कमी। टॉप खिलाड़ियों के इंजर्ड होने की स्थिति में दिक्कतें आएंगी। विदेशी विकेटकीपर पर दांव न लगाना भारी पड़ सकता है।

गुजरात जायंट्स में टॉप क्लास ऑलराउंडर
विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप की प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट एश्ले गार्डनर और प्लेयर ऑफ द फाइनल बेथ मूनी गुजरात में हैं। मूनी ही टीम की कप्तान हैं और टीम में जॉर्जिया वेयरहेम, स्नेह राणा, एनाबेल सदरलैंड, डीएंड्रा डॉटिन, मानसी जोशी और हरलीन देओल जैसी टॉप क्लास ऑलराउंडर्स भी हैं।

स्ट्रेंथ : विदेशी बैटर्स, घरेलू स्पिनर्स और स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर टीम को मजबूती दे रही हैं। बैटिंग लाइनअप इतना मजबूत है कि घरेलू बैटर्स की कमी महसूस नहीं होने देगा।

वीकनेस : स्पेशलिस्ट पेसर्स नहीं हैं। विदेशी और घरेलू विशेषज्ञ तेज गेंदबाज नहीं हैं। बैटिंग लाइन-अप में घरेलू बैटर्स की कमी और वर्ल्ड क्लास लेग स्पिनर भी नहीं हैं।

यूपी वॉरियर्ज में वर्ल्ड कप विनिंग प्लेयर्स
ऑस्ट्रेलिया की विकेटकीपर बैटर एलिसा हीली को टीम की कप्तानी दी गई है। इनके अलावा टीम में ताहिलीया मैक्ग्रा, ग्रेस हैरिस जैसी वर्ल्ड कप विनिंग प्लेयर और साउथ अफ्रीका से विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल खेलने वाली शबनिम इस्माइल भी शामिल हैं।

स्ट्रेंथ : प्लेइंग इलेवन में सभी तरह की टॉप क्लास प्लेयर्स हैं। ऑस्ट्रेलियन प्लेयर्स बैटिंग ऑर्डर को बहुत आक्रामक बना रही हैं। घरेलू स्पिनर टीम को मजबूती देंगी। प्लेइंग इलेवन संतुलित है।

वीकनेस : घरेलू बैटर्स और तेज गेंदबाजों की कमी। 5 ही एक्स्ट्रा प्लेयर्स होने से ऑप्शन की कमी। टीम में टॉप क्लास तेज गेंदबाज भी ज्यादा नहीं हैं।

पॉसिबल प्लेइंग-11
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू :
 स्मृति मंधाना (कप्तान), दिशा कसत, सोफी डिवाइन, एलीस पेरी, डेन वेन निकर्क, रिचा घोष, कोमल जांजड/आशा शोभना, प्रीति बोस, मीगन शट, रेणुका सिंह, कनिका आहूजा/श्रेयंका पाटिल।
दिल्ली कैपिटल्स : मेग लेनिंग (कप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्ज, मारिजन कैप, हैरिस, जसिया अख्तर, राधा यादव, शिखा पांडे और तारा नोरिस।

देखें चारो टीमों की फुल स्क्वॉड
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू :

स्मृति मंधाना (भारत), रेणुका सिंह (भारत), सोफी डिवाइन (न्यूजीलैंड), एलीस पेरी (ऑस्ट्रेलिया), रिचा घोष (भारत), एरिन बर्न्स (ऑस्ट्रेलिया), दिशा कसत (भारत), इंद्राणी रॉय (भारत), श्रेयंका पाटिल (भारत), कनिका आहूजा (भारत), आशा शोभना (भारत), हीथर नाइट (इंग्लैंड), डेन वेन निकर्क (साउथ अफ्रीका), प्रीति बोस (भारत), पूनम खेमनार (भारत), कोमल जांजड (भारत), सहाना पवार (भारत), मीगन शट (ऑस्ट्रेलिया)।

दिल्ली कैपिटल्स :
जेमिमा रोड्रिग्ज (भारत), शेफाली वर्मा (भारत), मेग लेनिंग (ऑस्ट्रेलिया), राधा यादव (भारत), शिखा पांडे (भारत), मारिजन कैप (साउथ अफ्रीका), तितास साधु (भारत), एलीस केप्सी (इंग्लैंड), ग्रेस हैरिस (ऑस्ट्रेलिया), जसिया अख्तर (भारत), मिन्नु मानी (भारत), तानिया भाटिया (भाटिया), पूनम यादव (भारत), जेस जोनासेन (भारत), स्नेहा दीप्ति (भारत), अरुंधति रेड्डी (भारत), अपर्णा मंडल (भारत)।

यूपी वॉरियर्ज :
दीप्ति शर्मा (भारत), ताहिलीया मैक्ग्रा (ऑस्ट्रेलिया), शबनिम इस्माइल (साउथ अफ्रीका), सोफी एक्लेस्टोन (इंग्लैंड), एलीसा हिली (ऑस्ट्रेलिया), अंजलि सर्वनी (भारत), राजेश्वरी गायकवाड़ (भारत), पार्श्वी चोपड़ा (भारत), एस यशश्री (भारत), श्वेता सहरावत (भारत), पार्श्वी चोपड़ा (भारत), किरण नवगिरे (भारत), ग्रेस हैरिस (ऑस्ट्रेलिया), देविका वैद्य (भारत), लॉरेन बैल (इंग्लैंड), लक्ष्मी यादव (भारत), सिमरन शेख (भारत),

गुजरात जायंट्स :
एश्ले गार्डनर (ऑस्ट्रेलिया), बेथ मूनी (ऑस्ट्रेलिया), सोफिया डंकली (इंग्लैंड), एनाबेल सदरलैंड (ऑस्ट्रेलिया), हरलीन देओल (भारत), डेओंड्रा डॉटिन (वेस्टइंडीज), स्नेह राणा (भारत), सबिनेनी मेघना (भारत), जॉर्जिया वेयरहम (ऑस्ट्रेलिया), मानसी जोशी (भारत), दयालन हेमलता (भारत), मोनिका पटेल (भारत), तनुजा कंवर (भारत), सुष्मा वर्मा (भारत), हर्ले गाला (भारत), अश्वनी कुमारी (भारत), पारुनिका सिसोदिया (भारत), शबनम शकील (भारत)।