चेन्नई:-महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपरकिंग्स ने इ़ंडियन प्रीमियर लीग-2023 का 29वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद पर 15वीं बार हराया है। टीम ने अपने होम ग्राउंड पर सनराइजर्स को 7 विकेट से मात दी।
इस जीत से धोनी की टीम पॉइंट्स टेबल के तीसरे स्थान पर आ गई है, जबकि हैदराबाद 9 नंबर पर है।
चेपॉक स्टेडियम में चेन्नई ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 134 रन बना लिए हैं। 135 रन का टारगेट चेन्नई ने 8 बॉल रहते 3 विकेट पर हासिल कर लिया।
ऐसे गिरे चेन्नई के विकेट…
- पहला: ऋतुराज गायकवाड 11वें ओवर की आखिरी बॉल पर रनआउट हुए।
- दूसरा: 15वें ओवर की चौथी बॉल पर मयंक मारकंडे ने रहाणे को मार्करम के हाथों कैच कराया।
- तीसरा : 17वें ओवर की आखिरी बॉल पर मयंक मारकंडे ने रायडु को बोल्ड किया।
कॉन्वे ने जमाई अर्धशतकों की हैट्रिक
चेन्नई के ओपनर डेवेन कॉन्वे ने 33 बॉल में अर्धशतक पूरा किया। कॉन्वे ने इस सीजन का लगातार तीसरा अर्धशतक जमाया है। यह उनका ओवरऑल छठा अर्धशतक है।
कॉन्वे-गायकवाड के बीच 87 की ओपनिंग पार्टनरशिप
डेवेन कॉन्वे और ऋतुराज गायकवाड ने 87 रनों की ओपनिंग साझेदारी की। उमरान मलिक ने इस साझेदारी को तोड़ा। उन्होंने फॉलो थ्रो पर गायकवाड को रनआउट किया।
चेन्नई की विस्फोटक शुरुआत
135 रन का टारगेट चेज करने उतरे डेवेन कॉन्वे और ऋतुराज गायकवाड ने चेन्नई को धमाकेदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने शुरुआती छह ओवर में 60 रन जोड़े। कॉन्वे ने यानसेन के ओवर में 23 रन बटोरे। इस ओवर में चार चौके और एक सिक्स आया।
यहां से हैदराबाद की पारी…
अभिषेक शर्मा ने बनाए सबसे ज्यादा 34 रन, हैदराबाद ने बनाए 134 रन
चेपॉक स्टेडियम में चेन्नई ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 134 रन बना लिए हैं। ओपनिंग करने उतरे अभिषेक शर्मा 34 रन बनाकर आउट हुए। राहुल त्रिपाठी ने 21 रन का योगदान दिया।
चेन्नई की ओर से रवींद्र जडेजा ने तीन विकेट लिए। आकाश सिंह, महीश तीक्षणा और मथीशा पथिराना ने एक-एक विकेट लिए।
ऐसे गिरे हैदराबाद के विकेट…
- पहला: 5वें ओवर की दूसरी बॉल पर आकाश सिंह ने हैरी ब्रुक को ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों कैच कराया।
- दूसरा : 10वें ओवर की दूसरी बॉल पर जडेजा ने अभिषेक शर्मा को रहाणे के हाथों कैच कराया।
- तीसरा : 12वें ओवर की दूसरी बॉल पर जडेजा ने राहुल त्रिपाठी को आकाश सिंह के हाथों कैच कराया।
- चौथा: 13वें ओवर की 5वीं बॉल पर महीश तीक्षणा ने ऐडन मार्करम को धोनी के हाथों कैच कराया।
- पांचवां : 14वें ओवर की 5वीं बॉल पर जडेजा ने मयंक अग्रवाल को धोनी के हाथों स्टंप कराया।
- छठा : 18वें ओवर की तीसरी बॉल पर पथिराना ने हेनरिक क्लासेन को गायकवाड के हाथों कैच कराया।
- सातवां : 20वें ओवर की आखिरी बॉल पर वॉशिंगटन सुंदर रनआउट हुए। उन्हें धोनी ने रनआउट किया।
फोटोज़ मे देखें चेन्नई-हैदराबाद का रोमांच….
![](https://i2.wp.com/bharat360degree.com/wp-content/uploads/2023/04/b9a6a62c-35f8-4536-919a-2a92181933d4-1024x682.webp?ssl=1)
![](https://i0.wp.com/bharat360degree.com/wp-content/uploads/2023/04/1e80f74e-105c-47c1-ac81-c5d8a65be16a-1024x683.webp?ssl=1)
![](https://i0.wp.com/bharat360degree.com/wp-content/uploads/2023/04/3f26788d-7d69-41b3-9228-68f207571e1d-1024x682.webp?ssl=1)
![](https://i1.wp.com/bharat360degree.com/wp-content/uploads/2023/04/3d1849b9-34d9-4d6d-96f9-90bf0a0fb2bf-683x1024.webp?ssl=1)
![](https://i2.wp.com/bharat360degree.com/wp-content/uploads/2023/04/79b47521-fd84-48bc-a185-b46a393036b2-1024x682.webp?ssl=1)
![](https://i0.wp.com/bharat360degree.com/wp-content/uploads/2023/04/f5f39633-1479-4426-a098-f8fa146c9223-1024x682.webp?ssl=1)
![](https://i0.wp.com/bharat360degree.com/wp-content/uploads/2023/04/0702f228-9f7e-4c74-b1f5-5eb752e008f3-1024x682.webp?ssl=1)
![](https://i1.wp.com/bharat360degree.com/wp-content/uploads/2023/04/8fab6094-151d-4d03-b82c-8ad1afe7764f-1024x682.webp?ssl=1)
![](https://i2.wp.com/bharat360degree.com/wp-content/uploads/2023/04/9240f26d-964e-4695-95c0-fb1686ea1bfc-1024x683.webp?ssl=1)
![](https://i0.wp.com/bharat360degree.com/wp-content/uploads/2023/04/3407da14-4dac-4766-88ef-472b39056358-1024x682.webp?ssl=1)
![](https://i0.wp.com/bharat360degree.com/wp-content/uploads/2023/04/4bc31906-de49-44b1-a182-a1c92ed73a7e-1024x683.webp?ssl=1)
![](https://i1.wp.com/bharat360degree.com/wp-content/uploads/2023/04/ff18f264-6a37-40f6-aa58-8b063c4c676f-1024x682.webp?ssl=1)
![](https://i0.wp.com/bharat360degree.com/wp-content/uploads/2023/04/fc9f0c0d-ac56-49a7-ac62-2611c87b420b-1024x682.webp?ssl=1)
![](https://i0.wp.com/bharat360degree.com/wp-content/uploads/2023/04/37cdd2ca-73eb-4702-93d4-a66c1a93f648-1024x682.webp?ssl=1)
![](https://i2.wp.com/bharat360degree.com/wp-content/uploads/2023/04/bc528f00-3fb2-4a5c-b301-33dcd4d088cc-1024x682.webp?ssl=1)
![](https://i0.wp.com/bharat360degree.com/wp-content/uploads/2023/04/3b779680-d4a8-4d95-a8ef-c6a30fdb821a-1024x682.webp?ssl=1)
![](https://i1.wp.com/bharat360degree.com/wp-content/uploads/2023/04/f248fb16-5ab5-4f33-82a2-7c188e03d9a8-1024x682.webp?ssl=1)
![](https://i2.wp.com/bharat360degree.com/wp-content/uploads/2023/04/180ddc3a-a315-467e-bb99-841387735098-1024x683.webp?ssl=1)
![](https://i1.wp.com/bharat360degree.com/wp-content/uploads/2023/04/98ab7354-d4f2-49fe-8ed7-f0340d67d856-1024x683.webp?ssl=1)
![](https://i0.wp.com/bharat360degree.com/wp-content/uploads/2023/04/3bf6d169-bacf-4da9-9325-2888434e5d28-1024x683.webp?ssl=1)
![](https://i1.wp.com/bharat360degree.com/wp-content/uploads/2023/04/18e20057-b24f-473a-ac39-f5bb1de06ad7-1024x682.webp?ssl=1)
![](https://i2.wp.com/bharat360degree.com/wp-content/uploads/2023/04/ed1a23ce-610d-43c0-85a3-0b2ef9350856-1024x682.webp?ssl=1)
![](https://i0.wp.com/bharat360degree.com/wp-content/uploads/2023/04/214dc5ff-13fa-4dc7-94bd-f8ef6b8c7aff-1024x682.webp?ssl=1)
![](https://i0.wp.com/bharat360degree.com/wp-content/uploads/2023/04/7f3ec4b6-0bc7-47ca-95e6-cc9af692840c-1024x682.webp?ssl=1)
![](https://i2.wp.com/bharat360degree.com/wp-content/uploads/2023/04/b09a64b0-03bb-40fe-9c82-6eba95e90989-1024x682.webp?ssl=1)
हैदराबाद ने बदली ओपनिंग जोड़ी, ब्रुक के साथ अभिषेक उतरे
हैदराबाद ने ओपनिंग जोड़ी में बदलाव किया। हैरी ब्रुक के साथ अभिषेक शर्मा पारी की शुरुआत करने उतरे, हालांकि यह जोड़ी उतनी सफल नहीं रही। टीम ने 35 रन पर ब्रुक का विकेट गंवाया। हैदराबाद ने 6 ओवर में 47 रन बनाए।
चेन्नई बिना बदलाव के उतरी
धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपरकिंग्स बिना बदलाव के उतरी है। वहीं, सनराइजर्स ने भी खास बदलाव नहीं किए हैं।
अब देखिए प्लेइंग इलेवन
सनराइजर्स हैदराबाद: ऐडन मार्करम (कप्तान), हैरी ब्रूक, मयंक अग्रवाल, राहुल त्रिपाठी, हेनरिक क्लासेन, अभिषेक शर्मा, वॉशिंगटन सुंदर, मार्को यानसेन, भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक और मयंक मारकंडे।
इम्पैक्ट प्लेयर : अब्दुल समद, सनवीर, फिलिप्स, डागर और टी. नटराजन।
![](https://i0.wp.com/bharat360degree.com/wp-content/uploads/2023/04/FuPg8b5WIAMnJXX.jpeg?resize=360%2C360&ssl=1)
चेन्नई सुपर किंग्स: महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड, डेवोन कॉनवे, अंजिक्या रहाणे, शिवम दुबे, मोईन अली, रवींद्र जडेजा, तुषार देशपांडे, आकाश सिंह, मथीशा पथिराना और महीश तीक्षाना।
इम्पैक्ट प्लेयर : रायडु, पिटोरियस, सेनापति, शेख रशीद और हेंगरगेकर।
![](https://i0.wp.com/bharat360degree.com/wp-content/uploads/2023/04/FuPg8JNX0AAt_UM.jpeg?resize=360%2C360&ssl=1)