चेन्नई:-चेन्नई सुपरकिंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग-16 के 49वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हराया। टीम ने अपने होमग्राउंड में मुंबई को 13 साल बाद हराया है। यहां दोनों के बीच के पिछले 5 मुकाबले मुंबई ने जीते। पिछली बार धोनी की कप्तानी वाली CSK ने 2010 में चेपक स्टेडियम में मुंबई पर जीत हासिल की थी।
ओवरऑल रिकॉर्ड में यह चेन्नई की मुंबई पर 16वीं जीत है। दोनों के बीच अब तक 36 मुकाबले खेले गए हैं, इनमें से 20 मुंबई के नाम रहे। मौजूदा सीजन में यह चेन्नई की छठी जीत है। टीम के 13 अंक हो गए हैं।
एमए चिदंबरम (चेपक) स्टेडियम में चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला लिया। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 139 रन बनाए। 140 रन का टारगेट चेन्नई के बल्लेबाजों ने 16.4 ओवर में हासिल कर लिया।
दिन का दूसरा मुकाबला अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स (DC) और रॉयल्स चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला जा रहा है
मुंबई का टॉप ऑर्डर नहीं चला, चेन्नई के टॉप-3 ने स्कोर किया
धोनी के घर में मुंबई की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने शुरुआती विकेट जल्दी गंवा दिए। बीच में दो अर्धशतकीय साझेदारियां तो हुईं, लेकिन टीम बड़ा स्कोर रखने में नाकाम साबित रही। लोअर मिडिल आर्डर में भी बड़ी साझेदारी नहीं हुई। वहीं, चेन्नई के ओपनर्स ने शानदार शुरुआत दी। यहीं से खेल में अंतर पैदा हो गया।
मुंबई की ओर से निहाल बधेरा ने 51 बॉल पर 64 रन बनाए, जबकि सूर्यकुमार यादव ने 22 बॉल पर 26 रन और ट्रिस्टन स्टब्स ने 21 बॉल पर 20 रन बनाए। मथिश पथिराना ने तीन विकेट झटके। दीपक ठाकुर और तुषार देशपांडे को दो-दो विकेट मिले।
जवाब में चेन्नई के ओपनर ऋतुराज गायकवाड (30 रन), डेवेन कॉन्वे (44 रन), अजिंक्य रहाणे (21 रन) और शिवम दुबे (26 रन) ने टीम को जीत दिला दी। विजयी रन धोनी के बल्ले से आया। पीयूष चावला ने दो विकेट लिए। ट्रिस्टन स्टब्स और आकाश माधवाल को एक-एक विकेट मिला।
पावरप्ले में मुंबई से आगे निकला चेन्नई
मेजबान चेन्नई की टीम ने पावरप्ले कॉन्टेस्ट जीता। टीम ने 140 रन का टारगेट चेज करते हुए 6 ओवर में एक विकेट पर 55 रन बनाए, जबकि मुंबई 3 विकेट पर 34 रन ही बना सकी।
ऐसे गिरे चेन्नई के विकेट…
- पहला: 5वें ओवर की पहली बॉल पर पीयूष चावला ने ऋतुराज गायकवाड को ईशान किशन के हाथों कैच कराया।
- दूसरा : नौवें ओवर की आखिरी बॉल पर पीयूष चावला ने रहाणे को LBW कर दिया।
- तीसरा: 14वें ओवर की 5वीं बॉल पर स्टब्स ने रायडु को राघव गोयल के हाथों कैच कराया।
- चौथा: 17वें ओवर की तीसरी बॉल पर डेवेन कॉन्वे को आकाश माधवाल ने LBW कर दिया।
ऐसे गिरे मुंबई के विकेट…
- पहला : तुषार देशपांडे ने शॉट गेंद फेंकी, जिसे कैमरून ग्रीन पूल करना चाहते थे। पर वह गेंद को समझ नहीं पाए और वह चूक गए। गेंद सीधे ऑफ स्टंप पर लगी।
- दूसरा : दूसरे ओवर की दूसरी गेंद दीपक ने सीधी फेंकी। ईशान ने इसे मिड ऑन की तरफ हवा में खेल दिया। महीश तीक्षणा ने कैच पकड़ लिया।
- तीसरा: तीसरे ओवर की 5वीं बॉल पर दीपक चाहर ने रोहित शर्मा को रवींद्र जडेजा के हाथों कैच कराया।
- चौथा: 11वें ओवर की तीसरी बॉल पर रवींद्र जडेजा ने सूर्यकुमार यादव को बोल्ड कर दिया।
- पांचवां: 18वें ओवर की तीसरी बॉल पर पथिराना ने नेहल बधेरा को बोल्ड कर दिया।
- छठा: 19वें ओवर की तीसरी बॉल पर तुषार देशपांडे ने टिम डेविड को गायकवाड के हाथों कैच कराया।
- सातवां: 20वें ओवर की पहली बॉल पर अरशद खान को पथिराना ने गायकवाड के हाथों कैच कराया।
- आठवां: 20वें ओवर की चौथी बॉल पर पथिराना ने स्टब्स को जडेजा के हाथों कैच कराया।
पहले देखिए चेन्नई की पारी
पावरप्ले में चेन्नई की शानदार शुरुआत
1 विकेट गंवाए चेन्नई की शुरुआत शानदार रही। टीम ने पावरप्ले में 55 रन बनाए और सिर्फ 1 विकेट गंवाया। इस दौरान ऋतुराज गायकवाड पवेलियन लौट गए।
बधेरा ने जमाया पहला अर्धशतक
नेहल बधेरा ने IPL करियर का पहला अर्धशतक जमाया। उन्होंने 48 बॉल पर फिफ्टी पूरी की। नेहल ने 51 बॉल पर 125.49 के स्ट्राइक रेट से 64 रन बनाए।
पावरप्ले में मुंबई के टॉप-3 बैटर आउट
मुंबई की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम के टॉप-3 बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। टीम ने 6 ओवर के खेल में 34 रन जोड़े। कप्तान रोहित शर्मा जीरो पर आउट हुए, जबकि ओपनर कैमरून ग्रीन 6 और ईशान किशन 7 रन बनाकर आउट हुए। चेन्नई को दीपक चाहर ने दो और तुषार देशपांडे ने एक विकेट दिलाया।
राघव गोयल को मुंबई से डेब्यू कैप, चेन्नई बिना बदलाव के उतरी
चेन्नई की टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वहीं मुंबई दो बदलाव के साथ उतरेगी। मुंबई में कुमार कार्तिकेय की जगह राघव गोयल और तिलक वर्मा की जगह ट्रिस्टन स्टब्स को मौका मिला है। राघव का यह डेब्यू मैच होगा। रिपोर्ट के मुताबिक तिलक वर्मा बीमार हैं।
फोटोज़ मे देखें चेन्नई-मुंबई मैच का रोमांच….
![](https://i1.wp.com/bharat360degree.com/wp-content/uploads/2023/05/e7d2c964-5f8d-4709-9503-8d61102d5025-1024x682.webp?ssl=1)
![](https://i1.wp.com/bharat360degree.com/wp-content/uploads/2023/05/2f738f70-f289-43b5-b50b-29721083ae8a-1024x683.webp?ssl=1)
![](https://i0.wp.com/bharat360degree.com/wp-content/uploads/2023/05/0105cbda-d202-4af7-9a75-68a18f8cbc8d-1024x683.webp?ssl=1)
![](https://i1.wp.com/bharat360degree.com/wp-content/uploads/2023/05/6adebbac-958f-4d4f-83ed-f4318ca4d51e-1024x682.webp?ssl=1)
![](https://i1.wp.com/bharat360degree.com/wp-content/uploads/2023/05/f023bf37-06d0-487f-bdd3-7ceaae198be6-682x1024.webp?ssl=1)
![](https://i1.wp.com/bharat360degree.com/wp-content/uploads/2023/05/494fdff3-1461-401e-afeb-2bf87ff789fc-1024x682.webp?ssl=1)
![](https://i0.wp.com/bharat360degree.com/wp-content/uploads/2023/05/14528c08-8db0-4fc7-9eb3-22153340b0a9-1024x682.webp?ssl=1)
![](https://i2.wp.com/bharat360degree.com/wp-content/uploads/2023/05/7feadfed-ac12-4dd5-9bef-58069afd6f3e-1024x682.webp?ssl=1)
![](https://i1.wp.com/bharat360degree.com/wp-content/uploads/2023/05/28c696eb-7171-4386-a79f-dc980b79a4d8-1024x682.webp?ssl=1)
![](https://i2.wp.com/bharat360degree.com/wp-content/uploads/2023/05/5e4e3e21-603f-4fa4-9c0c-c392cb4e4151-1024x682.webp?ssl=1)
![](https://i2.wp.com/bharat360degree.com/wp-content/uploads/2023/05/d991eeeb-789a-4a09-9774-40776200408b-1024x682.webp?ssl=1)
![](https://i0.wp.com/bharat360degree.com/wp-content/uploads/2023/05/65275336-2bfb-46d9-860f-0e88d7f7d921-1024x682.webp?ssl=1)
![](https://i0.wp.com/bharat360degree.com/wp-content/uploads/2023/05/25ec29d8-a58e-4834-a1f7-835d4dd1bdc1-1024x682.webp?ssl=1)
![](https://i0.wp.com/bharat360degree.com/wp-content/uploads/2023/05/f5d87fc3-7de5-45fc-9d0f-7dbdf8513314-1024x682.webp?ssl=1)
![](https://i2.wp.com/bharat360degree.com/wp-content/uploads/2023/05/e24ba6fd-09fc-45ae-975f-7bd1df6eb36f-1024x682.webp?ssl=1)
![](https://i1.wp.com/bharat360degree.com/wp-content/uploads/2023/05/dd0c50ab-a207-42a4-bee6-187ee87848a5-1024x682.webp?ssl=1)
![](https://i1.wp.com/bharat360degree.com/wp-content/uploads/2023/05/80a6a827-e88a-46ea-bfb8-c1ead3efa91f-1024x682.webp?ssl=1)
![](https://i2.wp.com/bharat360degree.com/wp-content/uploads/2023/05/5b154464-e9bd-4123-870d-9e0413f7cc00-1024x682.webp?ssl=1)
![](https://i2.wp.com/bharat360degree.com/wp-content/uploads/2023/05/42812a14-c50a-4a77-9424-d409ba242a0a-1024x682.webp?ssl=1)
दोनों टीमों की प्लेइंग-11…
चेन्नई सुपर किंग्स : महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड, डेवोन कॉन्वे, अजिंक्य रहाणे, मोईन अली, शिवम दूबे, रवींद्र जडेजा, मथीशा पथिराना, तुषार देशपांडे महीश तीक्षणा और दीपक चाहर।
इम्पैक्ट प्लेयर : अंबाती रायडु, मिचेल सेंटनर, सुभ्रांशु सेनापति, शेख रशीद, आकाश सिंह।
![](https://i0.wp.com/bharat360degree.com/wp-content/uploads/2023/05/Fvb6QJuaMAAGzOc.jpg?resize=360%2C360&ssl=1)
मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, कैमरून ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, ट्रिस्टन स्टब्स, टिम डेविड, नेहल वढेरा, जोफ्रा आर्चर, पीयूष चावला, आकाश मधवाल और अरशद खान।
इम्पैक्ट प्लेयर : कुमार कार्तिकेय, रमनदीप सिंह, डेवाल्ड ब्रेविस, राघव गोयल, विष्णु विनोद।
![](https://i0.wp.com/bharat360degree.com/wp-content/uploads/2023/05/Fvb6P0LaMAEwSSQ.jpg?resize=360%2C360&ssl=1)