खान मंत्री प्रमोद भैया जैन के बारा आयोजित विशाल सामूहिक विवाह समारोह के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए गहलोत,रंधावा,डॉ. जोशी,डोटासरा और यादव विशेष विमान से जयपुर से हुए रवाना

Jaipur Rajasthan

जयपुर:-बारा में खान और गोपालन मंत्री प्रमोद भाया जैन द्वारा शुक्रवार को 2222  वर वधु के जोड़े का सर्व धर्म निशुल्क सामूहिक विवाह समारोह भाग लेने के लिए जयपुर से विशेष विमान के माध्यम से सांगानेर एयरपोर्ट से शुक्रवार को प्रातःकाल 11:00 बजे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत,प्रभारी सुखविंदर सिंह रंधावा,विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर सीपी जोशी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और गृह राज्य मंत्री राजेंद्र यादव रवाना हुए हैं। 

इस समारोह के बाद उनका दिल्ली जाने का कार्यक्रम बताया जाता है। लेकिन अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की 26 मई की बैठक को स्थगित कर दी गई है। अब जाएंगे या नहीं जाएंगे अभी कार्यक्रम सामने नहीं आया है।