सीकर:-भाजपा छत्तीसगढ़ के चुनाव प्रभारी ओम प्रकाश माथुर ने हमेशा ही पार्टी के अनुशासित कार्यकर्ता के रूप में काम किया। उन्होंने कभी पद की लालसा नहीं कि यही कारण है कि उन्हें संगठन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा का सदस्य बनाया। उन्होंने कार्यकर्ताओं और नेताओं से आह्वान करते हुए कहा कि वह मदनलाल सैनी की तरह पार्टी में समर्पित होकर काम करें तो निश्चित तौर पर सत्ता हमारे हाथ में रहेगी।
गुरुवार को मदनलाल सैनी स्मृति स्थल, राधाकिशनपुरा पंचायत के पास सीकर में पूर्व प्रदेशाध्यक्ष स्व. मदनलाल सैनी की मूर्तिअनावरण समारोह में ओम प्रकाश माथुर ने कहा कि जब अदर लाल सैनी उत्तर प्रदेश के चुनाव प्रभारी बने थे उस दौरान वहां पर 300 से अधिक सीटें भाजपा जीत कर 25 साल का वनवास खत्म कर सत्ता में आई थी। उन्होंने सीकर से भाजपा सांसद सुमेधानंद सरस्वती से अपील करते हुए कहा कि वे इस ढाणी का नाम मदन लाल सैनी करवाएं जिससे कि मदन लाल सैनी हमेशा के लिए अमर हो सके।
राजस्थान में परिस्थिति निर्णायक है और भाजपा की सरकार निश्चित बनेगी: केशव प्रसाद मौर्य
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि राजस्थान में इस बार परिस्थितियां निर्णायक है और यहां भाजपा की सरकार बनना सुनिश्चित है।
उन्होंने कहा कि मदन लाल सैनी ने तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ पार्टी और संगठन का काम किया था। उन्होंने कहा कि यह नेता तो निश्चित तौर पर पार्टी को मजबूत और देश के विकास के लिए काम करते थे। उन्होंने कभी भी पद के पीछे भागने का काम नहीं किया। उन्होंने मदन लाल सैनी की तरह कार्यकर्ताओं को काम करने की सलाह दी।
मदनलाल सैनी का व्यक्तित्व और कृतित्व प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता के लिए प्रेरणादायी : सीपी जोशी
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि स्व. मदनलाल सैनी जनसंघ के जमाने से पार्टी के साथ जुडे। उन्होंने संगठन में सामान्य कार्यकर्ता से किसान मोर्चा में काम किया और प्रदेशाध्यक्ष के रूप में अपना सफर तय किया तथा जनप्रतिनिधि के रूप में विधायक और राज्यसभा के सदस्य रहें। उनके व्यक्तित्व की सबसे बड़ी विशेषता यह थी कि कितनी ही बड़ी सफलता नें उनका जमीन से जुड़ाव समाप्त नहीं किया। उन्होंने किसानों और मजदूरों के लिए संघर्ष किया, भारतीय मजदूर संघ से लम्बे समय तक जुडे रहे। उनकी इसी सादगी और संघर्ष के कायल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी रहें है।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा मदनलाल सैनी जनसंघ से उस समय जुडे, जब पार्टी के लिए नारे लगते थे, जिन दियों में तेल नहीं, देश चलाना खेल नही, लेकिन आज वो दिया भाजपा के रूप में प्रकाशमान है और विश्व के सबसे अधिक सदस्यों वाली राजनीतिक पार्टी हैं। आज भी कुछ विपक्षी लोग हमारे विचारों के लिए कहते है कि बिल में घुस जाऐंगे। बिल में वें घुसेंगे जो राष्ट्र विरोधी है। देशभक्त ना कभी रूके है ना झुके है, हमेशा आगे बढे है। देश की जनता ने उन्हे सिर माथे बैठाया है।
कार्यक्रम में उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया, राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी, सीकर सांसद स्वामी सुमेधानन्द, सैनिक कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजोर, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया,भाजपा नेताऔर मदनलाल सैनी के सुपुत्र मनोज सैनी, भाजपा नेता गोविंद सिंह सैनी, राजकुमार शर्मा, बाबू सिंह बाजोर, गजानंद कुमावत, जिला परिषद सदस्य परमानंद सैनी उपस्थित रहे।

