राजीव गांधी फाउंडेशन का FRCA लाइसेंस रद्द, गहलोत बोले-गांधी परिवार को सेवा करने से नहीं रोक सकते

Front-Page National

Jaipur : केंद्र सरकार ने गांधी परिवार से जुड़े राजीव गांधी फाउंडेशन (RGF) और राजीव गांधी चैरिटेबल ट्रस्ट के विदेशी योगदान विनियमन अधिनियम लाइसेंस को रद्द कर दिया है। इसको लेकर मुख्यमंत्री गहलोत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे मोदी सरकार की राजनीतिक दुर्भावना करार दिया है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि दोनों संस्थानों का भूकंप, सुनामी, कोविड समेत हर आपदा में पीड़ितों की मदद का इतिहास रहा है। राजीव गांधी फाउंडेशन अनाथों, महिलाओं और दिव्यांगों की सेवा का काम करता है। राजीव गांधी चैरिटेबल ट्रस्ट महिला सशक्तिकरण और दृष्टिबाधितों की सेवा का कार्य कर रहा है। 


सीएम गहलोत ने कहा कि सिर्फ राजनीतिक कारणों से इन संस्थानों पर हमला करना मोदी सरकार की गांधी परिवार को बदनाम करने का कुप्रयास है। मोदी सरकार कितनी भी कोशिश कर ले, गांधी परिवार को जनता की सेवा करने से नहीं रोक सकती है। ऐसे कुप्रयासों से मोदी सरकार जनता की नजरों में खुद को ही एक्सपोज कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *