टीम इंडिया ने वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 99 रन से हराया। इस जीत से भारत ने 3 मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। इतना ही नहीं, टीम ने इंदौर के होलकर स्टेडियम में अपना अजेय रिकॉर्ड कायम रखा है। यह भारतीय टीम की इस मैदान पर लगातार 7वीं जीत है। टीम ने यहां 7 मुकाबले ही खेले हैं।
रविवार को ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बॉलिंग करने का फैसला लिया। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 5 विकेट पर 399 रन बनाए। 400 रन का टारगेट चेज करते हुए 28.2 ओवर में 217 रन पर ऑलआउट हो गई।
डेविड वॉर्नर की 30वीं फिफ्टी
ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वॉर्नर ने संयमित बल्लेबाजी की। उन्होंने वनडे करियर की 30वीं फिफ्टी जमाई। वॉर्नर 39 बॉल पर 53 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 7 चौके और एक छक्के के सहारे 135.90 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए।
ऐसे गिरे ऑस्ट्रेलिया के विकेट
- पहला: मैथ्यू शॉर्ट – 9 रन: दूसरे ओवर की दूसरी बॉल पर प्रसिद्ध कृष्णा ने रविचंद्रन अश्विन के हाथों कैच कराया।
- दूसरा: स्टीव स्मिथ- 0 रन: दूसरे ओवर की तीसरी बॉल पर प्रसिद्ध कृष्णा ने शुभमन गिल के हाथों कैच कराया।
- तीसरा: मार्नस लाबुशेन- 27 रन: 13वें ओवर की 5वीं बॉल रवि अश्विन ने फ्लिपर फेंकी। लाबुशेन बोल्ड हो गए।
- चौथा : डेविड वॉर्नर- 53 रन : 15वें ओवर की पहली बॉल पर अश्विन ने LBW किया। उनकी बॉल को वॉर्नर राइट हैंड से बैटिंग कर रहे हैं, क्योंकि वॉर्नर को अश्विन के सामने परेशानी हो रही थी।
- पांचवां : जोस इंग्लिस- 6 रन : 15वें ओवर की 5वीं बॉल पर अश्विन ने LBW किया। बैटर ने DRS लिया, लेकिन थर्ड अंपायर ने फील्ड अंपायर का फैसला नहीं पलटा।
- छठा : एलेक्स कैरी- 14 रन : 19वें ओवर की दूसरी बॉल पर रवींद्र जडेजा ने बोल्ड कर दिया।
- सातवां : कैमरून ग्रीन- 19 रन : 20वें ओवर में कैमरून ग्रीन रनआउट हो गए।
- आठवां : एडम जम्पा- 5 रन : 21वें ओवर की 5वीं बॉल पर रवींद्र जडेजा ने बोल्ड कर दिया।
- नौवां : जोश हेजलवुड- 23 रन : 28वें ओवर की आखिरी बॉल पर शमी ने बोल्ड कर दिया।
प्रसिद्ध कृष्णा ने कंगारुओं को दिए शुरुआती झटके
400 रन का टारगेट चेज करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। दस रन के अंदर टीम के दो बल्लेबाज आउट होकर पवेलियन लौट चुके थे। भारत के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने मैथ्यू शॉर्ट और स्टीव स्मिथ को आउट किया।
यहां से भारत की पारी…
भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 400 का टारगेट
इंदौर के होलकर स्टेडियम में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 5 विकेट पर 399 रन बनाए और कंगारुओं को 400 रन का टारगेट दिया।
यह भारत का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे क्रिकेट का सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले, भारतीय टीम ने 2013 में बेंगलुरु में 383 रन का स्कोर बनाया था।
ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। भारतीय ओपनर शुभमन गिल (104 रन) और श्रेयस अय्यर (105 रन) ने शतकीय पारियां खेलीं, जबकि केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव ने अर्धशतक जमाए।
ऑस्ट्रेलियाई टीम से कैमरून ग्रीन ने 2 विकेट लिए। जोश हेजलवुड, सॉन एबॉट और एडम जम्पा को एक-एक विकेट मिला।
सूर्या की लगातार दूसरी फिफ्टी
सूर्यकुमार यादव ने लगातार दूसरे मैच में फिफ्टी जमाई। यह सूर्या की चौथी वनडे हाफ सेंचुरी है। उन्होंने नाबाद 72 रनों की पारी खेली। उन्होंने 37 बॉल पर 194.59 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। सूर्या की पारी में 6 चौके और 6 छक्के शामिल रहे।
![](https://i0.wp.com/hn8.687.myftpupload.com/wp-content/uploads/2023/09/F6ymF9CaYAAI3_Q.jpeg?resize=403%2C269)
कप्तान राहुल की अर्धशतकीय पारी
कप्तान केएल राहुल ने अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने वनडे करियर का 15वां अर्धशतक जमाया। राहुल 52 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 38 बॉल पर 136.84 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। राहुल की पारी में 3 चौके और 3 छक्के शामिल रहे।
![](https://i0.wp.com/hn8.687.myftpupload.com/wp-content/uploads/2023/09/F6yjyVfbUAAUxAI.jpeg?resize=448%2C448)
गिल ने जमाया इस साल का 5वां वनडे शतक
ओपनर शुभमन गिल ने वनडे करियर की छठी सेंचुरी जमाई। उन्होंने इस साल का 5वां वनडे शतक जमाया। गिल 104 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 97 बॉल पर 107.21 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए।
![](https://i1.wp.com/bharat360degree.com/wp-content/uploads/2023/09/F6yV0rSaUAAl3ZV.jpeg?ssl=1)
![](https://i1.wp.com/bharat360degree.com/wp-content/uploads/2023/09/F6yV0rQbMAA7Ezd.jpeg?ssl=1)
अय्यर का 88 बॉल पर शतक
तीसरे नंबर पर खेलने उतरे श्रेयस अय्यर ने वनडे करियर की तीसरी सेंचुरी जमाई। वे 90 बॉल पर 105 रन बनाकर आउट हुए। अय्यर की पारी में 11 चौके और 3 छक्के शामिल रहे।
![](https://i0.wp.com/bharat360degree.com/wp-content/uploads/2023/09/F6yS468bUAAJg8x.jpeg?ssl=1)
![](https://i2.wp.com/bharat360degree.com/wp-content/uploads/2023/09/F6yS2VQbAAAqdaX.jpeg?ssl=1)
गिल-अय्यर की शतकीय साझेदारी
16 रन पर गायकवाड का विकेट गंवाने के बाद गिल और अय्यर ने 200 रनों की साझेदारी की। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 164 बॉल पर 200 रन जोड़े। इस साझेदारी को सॉन एबॉट ने तोड़ा।
![](https://i0.wp.com/hn8.687.myftpupload.com/wp-content/uploads/2023/09/F6xyrJEbkAEOwUq.jpeg?resize=528%2C352)
पावरप्ले : भारत की मजबूत शुरुआत
पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को गिल और अय्यर ने शानदार शुरुआत दिलाई। 16 पर गायकवाड का विकेट गंवाने के बाद गिल ने अय्यर के साथ अर्धशतकीय साझेदारी की। शुरुआती दस ओवर में टीम इंडिया ने एक विकेट पर 80 रन बनाए।
ऐसे गिरे भारत के विकेट
- पहला: ऋतुराज गायकवाड- 8 रन : चौथे ओवर की तीसरी बॉल पर जोश हैजलवुड ने ऋतुराज गायकवाड को विकेटकीपर एलेक्स कैरी के हाथों कैच कराया।
- दूसरा : श्रेयस अय्यर- 105 रन : 31वें ओवर की 5वीं बॉल पर सॉन एबॉट ने मैथ्यू शॉर्ट के हाथों कैच कराया।
- तीसरा : शुभमन गिल- 104 रन : 35वें ओवर की 5वीं बॉल पर कैमरून ग्रीन ने विकेटकीपर एलेक्स कैरी के हाथों कैच कराया।
- चौथा : ईशान किशन- 31 रन : 41वें ओवर की दूसरी बॉल पर एडम जम्पा ने विकेटकीपर एलेक्स कैरी के हाथों कैच कराया।
- पांचवां: केएल राहुल- 52 रन : 46वें ओवर की आखिरी बॉल पर कैमरून ग्रीन ने बोल्ड कर दिया।
भारत-ऑस्ट्रेलिया दूसरे वनडे के फोटो….
![](https://i0.wp.com/bharat360degree.com/wp-content/uploads/2023/09/F6yeXAyaYAAONtO.jpeg?ssl=1)
![](https://i0.wp.com/bharat360degree.com/wp-content/uploads/2023/09/7eJAS-oH.jpeg?ssl=1)
![](https://i1.wp.com/bharat360degree.com/wp-content/uploads/2023/09/oQJHizIp.jpeg?ssl=1)
![](https://i2.wp.com/bharat360degree.com/wp-content/uploads/2023/09/F6yCajFaEAAkss6.jpeg?ssl=1)
![](https://i0.wp.com/bharat360degree.com/wp-content/uploads/2023/09/BTdYOD8r.jpeg?ssl=1)
![](https://i1.wp.com/bharat360degree.com/wp-content/uploads/2023/09/F6x_ThBaEAAgH-T.jpeg?ssl=1)
![](https://i1.wp.com/bharat360degree.com/wp-content/uploads/2023/09/F6xVeDcbkAA1hFj.jpeg?ssl=1)
![](https://i0.wp.com/bharat360degree.com/wp-content/uploads/2023/09/F6y67POaoAAzN_y.jpeg?ssl=1)
![](https://i2.wp.com/bharat360degree.com/wp-content/uploads/2023/09/F6ynJbxbIAAjJR6.jpeg?ssl=1)
![](https://i2.wp.com/bharat360degree.com/wp-content/uploads/2023/09/F6zWzQ1a0AAEK8o.jpeg?ssl=1)
![](https://i1.wp.com/bharat360degree.com/wp-content/uploads/2023/09/F6zXvdOaoAAMxZ2.jpeg?ssl=1)
![](https://i0.wp.com/bharat360degree.com/wp-content/uploads/2023/09/F6zWBsuasAA8oYF.jpeg?ssl=1)
![](https://i1.wp.com/bharat360degree.com/wp-content/uploads/2023/09/F6zQB2kagAABVGX.jpeg?ssl=1)
![](https://i0.wp.com/bharat360degree.com/wp-content/uploads/2023/09/F6zIJENbsAASEBa.jpeg?ssl=1)
बुमराह की जगह प्रसिद्ध कृष्णा को मौका
पैट कमिंस की जगह स्टीव स्मिथ कप्तानी कर रहे हैं। कंगारू टीम में तीन बदलाव हुए हैं, जबकि भारतीय टीम एक बदलाव के साथ उतरी है। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की जगह प्रसिद्ध कृष्णा को मौका दिया गया है।
देखिए प्लेइंग-11
भारत : केएल राहुल (कप्तान), शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, शार्दूल ठाकुर, मोहम्मद शमी, प्रसिद्ध कृष्णा।
ऑस्ट्रेलिया: स्टीव स्मिथ (कप्तान), डेविड वॉर्नर, मैथ्यू शॉर्ट, मार्नश लाबुशेन, कैमरून ग्रीन, एलेक्स कैरी, जोस इंग्लिस, सॉन एबॉट, एडम जंपा, जोश हैजलवुड और स्पेंसर जॉनसन।