नाथद्वारा में विश्व की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा ‘विश्वास स्वरूपम्’ का लोकार्पण

Front-Page Rajasthan

नाथद्वारा। श्रीनाथजी की नगरी नाथद्वारा में विश्व की सबसे ऊंची (369 फीट) शिवमूर्ति विश्वास स्वरूपम् का लोकार्पण शनिवार शाम प्रसिद्ध संत व कथावाचक मोरारी बापू, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, योग गुरु बाबा रामदेव, स्वामी चिन्मयानंद, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी की मौजूदगी में हुआ। तत्पदम उपवन संस्थान की ओर से निर्मित शिव प्रतिमा का कार्तिक मास की लाभ पंचमी पर लोकार्पण के बाद समारोह में शीतल संत मोरारी बापू ने कहा कि श्रद्धा की ऊंचाई है, स्पर्धा की ऊंचाई नहीं है।

विश्व की सबसे अद्वितीय 369 फीट की ऊंचाई वाली शिव प्रतिमा का आज लोकार्पण, नहीं विश्वार्पण हुआ है। यह श्रद्धा की ऊंचाई है, न कि स्पर्धा की। बापू ने कहा कि यह प्रतिभावंत प्रतिमा है। भगवान विश्वनाथ श्रीनाथजी से मिलने आए हैं। इससे पहले ऐसा न देखा, न सुना है। आज रसराज नटराज से मिलने आ रहे हैं। एक साधु के नाते मुझे अति प्रसन्नता हो रही है। उन्होंने कहा कि आप सबके प्रयास से राजस्थान की भूमि और प्रसन्न और प्रपन्न हो, यह मैं प्रार्थना करता हूं।

समारोह में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि बापू की कथा से पूरे देश के अंदर और बाहर भी मर्यादा पुरुषोत्तम राम का भाईचारे का संदेश पहुंच रहा है और आगे भी ऐसा होता रहे। गहलोत ने कहा, मैं भी बापू से 22 साल पहले जयपुर में मिला था। तब उन्होंने मदन पालीवाल की प्रंशसा की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *