जयपुर:-राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा के आरोपों के बाद जयपुर में गणपति प्लाजा के लॉकर्स की जांच जारी है। इनमें से एक लॉकर से इनकम टैक्स के अधिकारियों को 2 करोड़ 46 लाख रुपए मिले। अधिकारियों ने बताया कि पूरा लॉकर 500 के नोटों से भरा था। उन्हें अंदेशा है कि और लॉकरों में भी पैसा मिल सकता है। इनकम टैक्स 761 लॉकर की जांच कर चुका है। अब केवल 339 लॉकर की जांच करनी बाकी है। इन लॉकर्स में अधिकांश लॉकर बेनामी बताए जा रहे हैं। जिन दस्तावेजों के आधार पर लॉकर लिए गए। वह फर्जी निकल रहे हैं। इनकम टैक्स की टीम ऐसे लॉकर्स की लिस्ट बना रही है।
![](https://i0.wp.com/hn8687.n3cdn1.secureserver.net/wp-content/uploads/2023/10/ezgifcom-resize_1697950815-1.webp?fit=512%2C384&ssl=1)