बेंगलुरु के कैफे में IED ब्लास्ट, CM सिद्धारमैया ने की पुष्टि , 9 लोग घायल

Front-Page National

बेंगलुरु: बेंगलुरु के रामेश्‍वरम कैफे में शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे बम विस्‍फोट हुआ, जिसमें 9 लोग घायल हो गए। बम स्क्वॉड, फोरेंसिक और NIA की टीम विस्फोट की जांच कर रही है। घटना के बाद सबसे पहले फायर ब्रिगेड और व्हाइटफिल्ड पुलिस ने बताया कि सिलेंडर में विस्फोट हुआ है। जब हम मौके पर पहुंचे तो कैफे की दीवार पर लगा शीशा टूटकर टेबल पर बिखरा पड़ा था। इसके बाद भाजपा के दो सांसदों ने विस्फोट पर संदेह जताया और बम ब्लास्ट का दावा किया। शाम साढ़े 5 बजे खुद CM सिद्धारमैया ने बताया- यह एक लो इंटेंसिटी का IED ब्लास्ट था। एक शख्स कैफे में बैग छोड़कर गया, जिसके बाद विस्फोट हुआ। कैफे में धमाके वाली जगह से बैटरी, जला हुआ बैग और कुछ आईडी कार्ड मिले हैं। राज्य के गृहमंत्री ने कहा- धमाका एक सिटिंग एरिया में हुआ, हालांकि वहां कोई सिलेंडर नहीं था। मामले की जांच जारी है।

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि हमारी जांच में सामने आया है कि किसी शख्स ने 12:00 बजे के आसपास एक बैग रखा था। इसमें 8 लोग घायल हुए हैं। हम लोग CCTV फुटेज की जांच कर रहे हैं। हमें पता चला है कि किसी ने वहां पर जानबूझकर बैग रखा था। यह एक इंप्रोवाइज्ड ब्लास्ट है। यह नहीं होना चाहिए था और हम सुनिश्चित करेंगे कि आगे ऐसा ना हो। साथ ही CM ने कहा कि इस पूरे मामले को लेकर कोई भी राजनीति नहीं होनी चाहिए। हम विपक्ष से यह डिमांड करते हैं कि वह हमें इस मुद्दे पर सहयोग करे। यह एक लो इंटेंसिटी का ब्लास्ट था।

कर्नाटक के DGP आलोक मोहन ने कहा- बेंगलुरु के व्हाइटफील्ड में एक कैफे में विस्फोट हुआ है। मैं घटनास्थल पर गया था। CM और गृह मंत्री को घटना की पूरी जानकारी दे दी गई है। 9 लोग घायल हुए हैं। मामले की जांच चल रही है। फोरेंसिक टीम से रिपोर्ट ली जाएगी। DGP ने कहा कि हमें फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार है