मोदी बोले-चायवाले ने शाही परिवार की कुप्रथा तोड़ी:सीतापुर में सपा-कांग्रेस से पूछा-सत्ता में आए तो क्या राम मंदिर को अस्पताल बना दोगे?

Front-Page Loksabha Election National Politics

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को इटावा और सीतापुर में रैली को संबोधित किया। इटावा में पीएम ने कहा- शाही परिवार का वारिस ही मुख्यमंत्री-प्रधानमंत्री बने, यह कुप्रथा इस चायवाले ने तोड़ दी। 5 साल पहले कांग्रेस का शाही परिवार चुनाव के समय मंदिर-मंदिर घूम रहा था।

कांग्रेस के शहजादे ने कोट के ऊपर जनेऊ पहन लिया था। मगर, इस बार मंदिर के दर्शन बंद हैं। पीएम ने मंच से मुलायम सिंह को याद किया। साथ ही शिवपाल यादव की चुटकी भी ली। मुलायम सिंह के सगे भाई (शिवपाल यादव) भाजपा को जिताने की अपील कर रहे हैं। उनके दिल की बात जुबान पर आ ही गई।

सीतापुर में पीएम ने कहा- मोदी जब तक जिंदा है, SC, ST, OBC का आरक्षण को खत्म नहीं होने देगा। मैं छोटी काशी की इस धरती से सवाल उठा रहा हूं कि क्या सत्ता में आए तो राम मंदिर को भी अस्पताल बना दोगे? क्या काशी विश्वनाथ पर भी बुलडोजर चलाओगे? मोदी बड़े सपने लेकर चलता है। अब तक हो हुआ है, वह ट्रेलर है।

क्या काशी विश्वनाथ पर भी बुलडोजर चलाओगे?

मैं छोटी काशी की इस धरती से सवाल उठा रहा हूं कि क्या सत्ता में आए तो राम मंदिर को भी अस्पताल बना दोगे? क्या काशी विश्वनाथ पर भी बुलडोजर चलाओगे? 10 साल में बहुत विकास कार्य हुए हैं। मोदी बड़े सपने लेकर चलता है। अब तक हो हुआ है। वह ट्रेलर है।

अभी तो बहुत काम करना है। इस देश का एक भी इंसान ऐसा नहीं होगा कि जो कहे कि मोदी की सरकार आई और मुझे कुछ नहीं मिला। मुझे इतना काम करना है। मुझे केले के तने से फाइबर बनाने वाली बहनों को मजबूत करना है।

मोदी गरीब के बच्चों को भूखा नहीं सोना देगा

वह कह रहे हैं कि मोदी जो मुफ्त राशन दे रहा है। गरीबों के घर का चूल्हा जलता रहे। मोदी की गारंटी है ये योजना जारी रहेगी। गरीब का बच्चा भूखा नहीं सोना चाहिए। यह कहते हैं कि हम इस योजना को भी खत्म कर देंगे। मोदी ने जो ट्रेन शुरू की है। उसको भी बंद कर देंगे।

सपा-कांग्रेस की नजर घर और जेवर पर

सपा-कांग्रेस की आपके मकान, घर में रखे जेवर और कैश पर है। इन्होंने कहा है कि आपके पास जो है उसका एक्सरे निकालेंगे। मैंने कांग्रेस का एक्सरे निकाल दिया है। आपके पास जो अतिरिक्त संपत्ति है, उसे लूट लेंगे। कहते हैं संपत्ति लेकर बांटेंगे। किसको बांटेंगे? मनमोहन सिंह ने कहा था कि हमारे देश की संपत्ति पर पहला हक मुसलमान का है। यह अपने वोट बैंक को देंगे।

मुस्लिम वोट को बचाने के लिए ये लोग खुलेआम तुष्टिकरण कर रहे

अब मुस्लिम समाज भी इन वोट बैंक के ठेकेदारों से छिटक रहा है। इसलिए मुस्लिम वोट बैंक को बचाने के लिए ये लोग खुलेआम तुष्टिकरण कर रहे हैं। इन्होंने अपना घोषणा पत्र मुस्लिम लीग की छाप वाला बना डाला है। हमारे संविधान निर्माताओं ने खुद नेहरू जी ने 75 साल पहले संविधान बन रहा था तो साफ-साफ कहा था कि भारत में धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं होगा। लेकिन, वे धर्म के आधार पर आरक्षण दे रहे हैं। वह देश को बेचने के लिए जमीन तैयार की है। अब कर्नाटक का उदाहरण सुनकर आप चौंक जाएंगे। इसे आप गांव-गांव जाकर बताना।

कांग्रेस ने गरीब को तरसाया और तड़पाया

सपा सरकार में कितने ही शहरों में आतंकियों के स्लीपर सेल थे, आतंकी संगठन खुलेआम धमकी देते थे। सुरक्षा एजेंसियां बहुत मेहनत करके आतंकियों को पकड़ती थीं, लेकिन सपा सरकार, आतंकियों से मुकदमे वापस ले लेती थी।

अफसरों को कहा जाता था कि आतंकियों के खिलाफ चार्जशीट फाइल न करो, दबाव बनाया जाता ​था कि आतंकियों को जमानत दिलाओ। जो अफसर ऐसा नहीं करते थे, उनका ट्रांसफर हो जाता था। ये सब तुष्टिकरण के लिए, वोट बैंक के लिए किया जाता था।

पिछले 60 साल से गरीब ने कांग्रेस का तरसाने तड़पाने वाला खेल पकड़ लिया है। इनके सामने गिड़गिड़ाना होता था।

पिछली सरकारों ने गन्ना किसानों के जीवन में कड़वाहट घोली

मोदी ने कहा- मुझे आपके क्षेत्र का विकास करना है। देश का विकास करना है। लखीमपुर और सीतापुर इलाके को यूपी का चीनी का कटोरा कहा जाता है। पिछली सरकारों ने गन्ना किसानों के जीवन मे कड़वाहट घोल दी। गन्ना बिक जाता था, लेकिन महीनों तक भुगतान नहीं आता था। योगी सरकार ने इन सब कमियों को दूर कर दिया।

सपा-कांग्रेस की बातें झूठी, वादे भी झूठे

पीएम ने कहा- सपा-कांग्रेस की बातें झूठी, वादे भी झूठे हैं। सपा-कांग्रेस के नारे झूठे और नीयत में भी खोट है।

ये लोग लगातार झूठ बोलेंगे, उससे चाहे देश का, समाज का कितना ही नुकसान क्यों न हो? इन लोगों ने देश को कोरोना के संकटकाल में भी नहीं छोड़ा था। मोदी तब एक-एक जीवन बचाने में जुटा था।

देश के वैज्ञानिकों ने टीका बनाया, लेकिन सपा के, कांग्रेस के लोग इसको भी बदनाम करते थे। खुद चोरी-चुपके टीके लगवाते थे, लेकिन टीवी पर लोगों को भड़काते थे, ताकि हाहाकार फैले और पाप मोदी के माथे पर लगे।

सपा को परिवार के बाहर कोई यादव प्रत्याशी नहीं मिला

मोदी ने कहा- 75 साल पहले जब देश के विद्वान लोग संविधान बना रहे थे, तब संविधान निर्माताओं ने कहा था कि धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं होगा। मगर अब सपा, कांग्रेस यह सारी पार्टी SC-ST-OBC का आरक्षण छिनकर उसे धर्म के आधार पर बांटना चाहती है।

इन्होंने कर्नाटक में रातोंरात मुस्लिम जातियों को OBC घोषित कर दिया। फतवा निकाला कि कर्नाटक में जितने मुसलमान हैं, सभी OBC हैं।

वहां हालात हुआ कि 27 प्रतिशत आरक्षण पर डाका मार लिया। यूपी में अगर ऐसा हुआ तो मेरे यादव, मौर्य, लोध, जाटव, शाक्य, कुशवाहा के हक का क्या होगा? ये बहुत बड़े खतरे की घंटी है।

सपावाले जिस समाज का ठेकेदार होने का दावा करते हैं। यह भ्रम भी टूट जाएगा। आज भी सपा को अपने परिवार के बाहर कोई यादव प्रत्याशी नहीं मिला, जबकि यह भाजपा है।

जिसमें कोई भी कार्यकर्ता बड़े से बड़े पद पर पहुंच सकता हूं। इसलिए, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव हैं। ये है भाजपा की नीति और रीति।

मोदी की विरासत गरीब का पक्का घर

परिवारवादियों की विरासत क्या है? इनकी विरासत गाड़ी, बंगला, राजनीति रसूख। कोई मैनपुरी, कन्नौज, और इटावा को अपनी जागीर मानता है। लेकिन, मोदी की विरासत गरीब का पक्का घर है। मोदी की विरासत दलित-पिछड़ों को मिला गैस, नल, बिजली है।

मोदी की विरासत गरीबों को मिला मुफ्त इलाज है। मोदी की विरासत आपके बच्चों के भविष्य के उज्ज्वल के लिए बनाई गई शिक्षा नीति है। मोदी की विरासत सबकी है। सबके लिए है।