भारतीय हॉकी टीम ने आयरलैंड को 2-0 से हराया:भजन आर्चरी के प्री-क्वार्टर फाइनल में,मनु-सरबजोत को पिस्टल शूटिंग मिक्स्ड में ब्रॉन्ज

Front-Page Paris Olympics 2024 Sports

पेरिस ओलिंपिक में मंगलवार को भारत को दूसरा मेडल मिला। शूटर मनु भाकर और सरबजोत ने 10 मीटर पिस्टल मिक्स्ड इवेंट का ब्रॉन्ज जीत लिया। दोनों की जोड़ी ने कोरियाई टीम को 16-10 से हराया। मनु एक ओलिंपिक में दो मेडल जीतने पहली भारतीय बनीं हैं। उन्होंने 2 दिन पहले (28 जुलाई) को 10 मीटर विमेंस पिस्टल इवेंट में भी ब्रॉन्ज जीता था। उनसे पहले इंग्लो-इंडियन रेसर नॉर्मन प्रिचर्ड ने भारत के लिए 1900 में पेरिस गेम्स में 2 मेडल जीते थे।

शूटिंग के अलावा, भारतीय मेंस हॉकी टीम ने आयरलैंड को 2-0 से हराते हुए अजेय अभियान जारी रखा है। वहीं, भजन कौर विमेंस आर्चरी की इंडिविजुअल कैटेगरी के प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं, जबकि अंकिता भकत राउंड ऑफ-32 का मैच हार गई हैं। सात्विक-चिराग की भारतीय जोड़ी बैडमिंटन के मेंस डबल्स के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।

भारत को शूटिंग में 12 साल बाद डबल मेडल
ओलिंपिक गेम्स की शूटिंग इवेंट में भारत को 12 साल के बाद डबल मेडल मिले हैं। इससे पहले 2012 के लंदन ओलिंपिक में गगन नारंग और विजय कुमार ने शूटिंग में मेडल दिलाए थे।

मेडल विनर शूटर्स के बारे में…

मनु भाकर हरियाणा के झज्जर की रहने वाली हैं। 22 साल की मनु ने पॉलिटिकल साइंस का कोर्स किया है। वे स्कूल टाइम में बॉक्सिंग, कराते सहित आधा दर्जन स्पोर्ट्स खेल चुकी हैं।

  • मनु भाकर का यह दूसरा मेडल है। वे 10 मीटर पिस्टल विमेंस इवेंट में मामूली अंतर से मेडल चूक गई थीं। मनु दूसरा ओलिंपिक खेल रही हैं।
  • मनु के पास तीसरा पदक जीतने का भी मौका है। उन्हें 2 अगस्त को अभी 25 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में भी उतरना है।

सरबजोत सिंह हरियाणा के अंबाला जिले के धीन गांव के रहने वाले हैं। उनके पिता जतिंदर सिंह किसान हैं। उन्होंने DAV कॉलेज चंडीगढ़ में पढ़ाई पूरी की है। वे शुरुआत में फुटबॉल खेलते थे।

  • सरबजोत सिंह पहला ओलिंपिक गेम्स खेल रहे हैं। 10 मीटर पिस्टल मेंस इवेंट में थोड़े अंतर से मेडल चूक गए थे।
  • सरबजोत वर्ल्ड चैंपियनशिप, वर्ल्ड कप और एशियाड में गोल्ड जीत चुके हैं।

मेडल टेली में 27वें नंबर पर भारत
इस मेडल के साथ भारत मेडल टैली में 27वें स्थान पर है, जबकि जापान की टीम नंबर-1 है।