भाजपा की जींद रैली,2 JJP विधायक पार्टी में शामिल:विनोद शर्मा की पत्नी भी ‌‌BJP में आईं,रेप केस में फंसे MLA की नो एंट्री

Front-Page National Politics

जींद:-हरियाणा चुनाव के बीच जन नायक जनता पार्टी (JJP) को बड़ा झटका लगा है। जजपा से बागी हुए विधायक जोगीराम सिहाग और रामकुमार गौतम ने जींद रैली में भाजपा जॉइन कर ली। सीएम नायब सैनी ने उनका पार्टी में स्वागत किया।

इनके अलावा अंबाला की मेयर शक्ति रानी शर्मा ने भी BJP जॉइन की। वह हरियाणा जनचेतना पार्टी के प्रमुख विनोद शर्मा की पत्नी हैं। इन्हें कालका और इंद्री से भी टिकट मिल सकता है।

इंद्री में विनोद शर्मा परिवार की शुगर मिल है। राज्य मंत्री असीम गोयल की जगह अंबाला से टिकट मिलने की चर्चा है। शक्तिरानी शर्मा और असीम गोयल के बीच सियासी संबंध अच्छे नहीं हैं।

वहीं कुछ दिन पहले रेप केस में फंसे JJP विधायक रामनिवास सुरजाखेड़ा को भाजपा ने पार्टी में शामिल नहीं किया है।

वहीं इस रैली में पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मनोहर लाल खट्‌टर नहीं आए। शाह के आने का कार्यक्रम कल शनिवार को ही कैंसिल हो गया था। इसके बाद आज रविवार को खट्‌टर भी नहीं पहुंचे।

सीएम सैनी के भाषण की 4 अहम बातें…
1. खुद के बही खाते खराब, वो हमारा हिसाब लिए फिरते हैं

सीएम नायब सिंह सैनी ने पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा पर कटाक्ष करते हुए शायराना अंदाज में कहा कि दिल में कशक है और चेहरे पर नकाब लिए फिरते हैं। जिनके खुद के बही खाते खराब है, वो हमारा हिसाब लिए फिरते हैं। भूपेंद्र हुड्डा उनसे सवाल पूछ रहे हैं जबकि मेरे सवालों का जवाब हुड्डा साहब नहीं दे रहे हैं।

2. 56 दिनों में 128 ऐतिहासिक फैसले लिए
भूपेंद्र हुड्डा से पूछे 15 सवाल सीएम ने कहा कि उन्होंने पहले भूपेंद्र हुड्डा से 15 सवाल पूछे, जिनका जवाब नहीं मिला, इसके बाद उन्होंने पांच सवाल पूछे, जिनका भी जवाब नहीं मिला। उन्होंने 12 मार्च को सीएम पद की शपथ ली थी। इसके बाद 16 मार्च को आचार संहिता लग गई थी। 6 जून को आचार संहिता हट गई थी। अब 16 अगस्त को आचार संहिता लग गई है। इस बीच उनके पास 56 दिन बचे हैं और इन 56 दिनों में भाजपा सरकार ने 128 ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। बिना किसी भेदभाव के समान रूप से विकास कार्य किए हैं। वह कांग्रेस सरकार और हुड्डा साहब को 56 दिन का हिसाब दे रहे हैं।

3. 1987 की रैली याद आई
सीएम ने कहा कि आज जींद की धरती पर रैली में लोगों की भीड़ देखकर उन्हें 1987 की रैली याद आ गई जब पूर्व उप प्रधानमंत्री देवीलाल और मंगल सेन ने जींद में रैली की थी, जिसके बाद ऐसी आंधी चली थी कि 85 सीटें जीत ली थीं। इस बार भी यही नजारा देखने को मिल रहा है।

4.तारीख बदलने का आग्रह सीएम ने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा चुनाव की तारीख तय किए जाने के बाद हमारे प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बडोली ने चिंता जताई थी कि लगातार छुट्टियां होने से मतदान प्रभावित हो सकता है, इसलिए उन्होंने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर मतदान की तारीख बदलने का आग्रह किया था लेकिन विपक्ष ने इसे मुद्दा बना दिया और कहा कि सरकार डरी हुई है। कांग्रेस परेशान हो गई और गाने गाने लगी कि हम डरे हुए हैं लेकिन वह बताना चाहते हैं कि भाजपा डरी हुई नहीं है और रात में भी चुनाव करवाने के लिए तैयार है।

बड़ौली के भाषण की 2 अहम बातें
1.बड़ौली बोले- कांग्रेस की काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ेगी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि रैली में अमित शाह को लेकर कई लोगों ने अफवाह फैलाई लेकिन पार्टी ने कभी नहीं कहा कि अमित शाह आ रहे हैं। यह विपक्ष की चाल है। हमें कांग्रेस के झूठ से बचना है। कांग्रेस की काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ेगी। भाजपा का सच चलेगा, कांग्रेस का झूठ नहीं।

2. छोटा सा ट्रेलर देखा, फिल्म अभी आनी बाकी
उन्होंने कहा कि हमने सीएम नायब सिंह सैनी का छोटा सा ट्रेलर देखा है। फिल्म अभी आनी बाकी है। नायब सिंह की सोच ही हरियाणा प्रदेश को नंबर वन बनाएगी। मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि आज जो उत्साह देखने को मिला है, उससे हमें विश्वास हो गया है कि आने वाली सरकार भाजपा की है। आपके विश्वास और आपकी ताकत से भाजपा तीसरी बार हरियाणा में सरकार बनाएगी।

खेल शुरू हुआ, देखते हैं आगे क्या होगा
त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री, चुनाव सह प्रभारी एवं सांसद बिप्लब देव ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को भले ही समय कम मिला हो, लेकिन उन्होंने बहुत काम किया। उन्होंने ऐसे काम किए, जिससे हरियाणा प्रदेश को दिशा मिली। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बडोली ने घोषणा की है कि वे चुनाव नहीं लड़ेंगे। क्या कांग्रेस में कोई ऐसा है, जो यह घोषणा कर सके। कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची भी तैयार नहीं कर पाई है। अभी तो खेल शुरू हुआ है। देखते हैं आगे क्या होता है।

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमला
उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत में जींद की धरती को नमन किया। संजय भाटिया ने लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा और अब भी कह रहे हैं कि वे विधानसभा चुनाव भी नहीं लड़ेंगे। सिर्फ और सिर्फ भाजपा को विजयी बनाना है। पड़ोसी राज्य पंजाब में भारत गठबंधन का मुख्यमंत्री है। जब बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमला होता है, बेटियों को जलाया जाता है, तो पंजाब का मुख्यमंत्री कहता है कि भारत में भी ऐसा ही होना चाहिए। वे पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं। आज जनता को सोचना होगा कि भारत को टूटने से बचाना है या पाकिस्तान जैसा बनाना है

कांग्रेस करती है ओछी राजनीति
उन्होंने कहा कि भाजपा खिलाड़ियों और युवाओं की सरकार है। क्योंकि भाजपा सबकी सुनती है। हम जानते हैं कि जब हम पैदा होते हैं तो हमारा गोत्र नाम लिया जाता है। कांग्रेस ओछी राजनीति करना चाहती है। कांग्रेस हिंगराज की तरह राज करती है। देश को बचाना है। पाकिस्तानी मानसिकता वाले भारत गठबंधन को भगाना है। आज सवाल सम्मान का है। हरियाणा की पगड़ी को बचाना है। नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में भाजपा ही इस पगड़ी को बचा सकती है। हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनाकर हम भारत गठबंधन को भगाने का काम करेंगे।

अखिलेश यादव इस बारे में कुछ नहीं कहते
बिप्लब देव ने कहा कि बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार है। वहां एक महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार कर उसकी हत्या कर दी गई लेकिन केजरीवाल और अखिलेश यादव इस बारे में कुछ नहीं कहते। क्योंकि वह बेटी नहीं है। इन सभी को सिर्फ सत्ता चाहिए, लोगों का शोषण करना है। भाजपा को सत्ता चाहिए ताकि भारत नंबर वन बन सके। ये लोग लोकसभा में संविधान की बात करते हैं। राहुल गांधी के मुंह से संविधान शोभा नहीं देता। नरेंद्र भाई मोदी ने तीन तलाक खत्म किया। कांग्रेस ने सबसे ज्यादा संविधान तोड़ा है।

नायब सिंह सैनी दोबारा सीएम बनेंगे
बीजेपी में आए रामकुमार गौतम ने कहा कि कैप्टन अभिमन्यु उन्हें उलाहना दे रहे थे और कह रहे थे कि नकली दादा और नकली पोते किसी काम के नहीं, असली पोते ही काम आते हैं। इसीलिए वह अब यहां पर हैं। नायब सैनी में गुण हैं। वह 200 फीसदी दावा कर सकते हैं कि नायब सिंह सैनी दोबारा सीएम बनेंगे।

पर्ची सिस्टम को खत्म किया
रामकुमार गौतम ने कहा कि उन्होंने कई मुख्यमंत्रियों का कार्यकाल देखा है। मनोहर लाल के समय से पहले सिफारिशों और पर्चियों का दौर था। मनोहर लाल के आने के बाद उन्होंने पर्ची सिस्टम को खत्म किया और ईमानदारी से नौकरियां दीं। अविवाहित लोगों के लिए पेंशन शुरू की। पीएम नरेंद्र मोदी ने अनुच्छेद 370 हटाया, राम मंदिर का निर्माण करवाया। तीन तलाक को खत्म करने का काम किया। महिलाओं को सम्मान देने का काम मोदी सरकार ने किया है।