बीजेपी का सदस्यता अभियान राष्ट्रीय स्तर पर हुआ लॉच:पीएम मोदी बने पहले सदस्य,राजस्थान में कल सीएम भजनलाल सदस्य बनकर करेंगे लॉचिंग

Jaipur Rajasthan

बीजेपी के सदस्यता अभियान की लॉचिंग आज राष्ट्रीय स्तर पर हुई। पीएम मोदी बीजेपी के पहले सदस्य बने हैं। राष्ट्रीय स्तर पर लॉचिंग के बाद अब प्रदेश स्तर पर अभियान की शुरुआत होगी। प्रदेश में मंगलवार को सीएम भजनलाल शर्मा और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ को सदस्य बनाकर अभियान की लॉचिंग की जाएगी।

आज सीएम भजनलाल शर्मा और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने मुख्यमंत्री आवास पर बीजेपी के सदस्यता अभियान के लॉचिंग कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा। इस मौके पर सीएम भजनलाल शर्मा ने सभी से बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि भाजपा के सक्रिय सदस्य बनकर, आप प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में विकसित भारत के निर्माण में अपना अमूल्य योगदान दे सकते हैं।

प्रदेश में 1 करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य
प्रदेश में इस समय बीजेपी के करीब 1.30 करोड़ सदस्य है। वहीं इस बार 1 करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य राजस्थान को दिया गया हैं। दरअसल बीजेपी में किसी भी व्यक्ति की स्थायी सदस्यता नहीं होती है। हर व्यक्ति को 6 साल के लिए पार्टी का सदस्य बनाया जाता हैं।

बीजेपी का अभियान साल 2014 में शुरू हुआ था। उस समय प्रदेश में करीब 83 लाख सदस्य बने थे। लेकिन साल 2020 में कोरोना के चलते नया सदस्यता अभियान शुरू नहीं किया जा सका, बल्कि पुराने सदस्यता अभियान को ही एक्सडेंट कर दिया गया। उसमें करीब 53 लाख नए सदस्य बने। ऐसे में वर्तमान में प्रदेश में बीजेपी के 1.30 करोड़ सदस्य है।

जो आज सदस्यता अभियान शुरू होने के साथ ही ज़ीरो हो गए। इस सदस्यता अभियान के लिए राजस्थान को 1 करोड़ नए सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया हैं।

डूप्लीकेसी को रोकने के लिए एआई का इस्तेमाल
प्रदेश में सदस्यता अभियान के संयोजक डॉ अरूण चतुर्वेदी ने बताया कि अभियान के तहत एक सिम से एक ही व्यक्ति पार्टी का सदस्य बन सकता है। लेकिन अगर कोई व्यक्ति एक बार सदस्य बनने के बाद दुबारा दूसरे नम्बर से सदस्यता के लिए अप्लाई करता है तो उसे रोकने के लिए एआई का इस्तेमाल भी किया जा रहा है।

जिससे सदस्यता अभियान में किसी तरह की डूप्लीकेसी की शिकायत नहीं आए, वहीं सदस्यता के वास्तविक आकड़े ही सामने आए। उन्होंने कहा कि इसके अलावा लोकेशन मेपिंग, विधानसभावार रिकोर्ड रखने के लिए भी तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा हैं।

सदस्यता अभियान के जरिए बूथ को मजबूत करेगी बीजेपी
सदस्यता अभियान के जरिेए पार्टी प्रदेश में बूथ को मजबूत करने का काम भी करेगी। इस अभियान के तहत पार्टी ने हर बूथ पर 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा हैं। इसमें पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर पार्टी से लोगों को जोड़ने का काम करेंगे।

दरअसल, लोकसभा चुनावों में बीजेपी प्रदेश में 25 में से 11 सीटे हार गई थी। इस हार की बड़ी वज़ह कई बूथो पर पार्टी की कमजोर परफॉर्मेंस को भी माना जाता हैं। राजस्थान की 25 में से 4 सीटों के 31 बूथ पर बीजेपी को जीरो वोट मिले थे।