जोधपुर :-
वेंडिंग सीज़न की शुरुआत के साथ ही जोधपुर में रॉयल शादियां भी शुरु हो चुकी है। रॉयल शादियों के लिए अब मेहरानगढ़ पहली पसंद बन गया है। उम्मेद भवन पैलेस, मेहरानगढ व बालसमंद पर शादियों के कार्यक्रम का आयोजन वेडिंग सीजन के साथ ही शुरु हो जाता है। शनिवार को उम्मेद भवन पैलेस में एक शाही शादी के आयोजन के दौरान मेहरानगढ़ में संगीत व डीनर का कार्यक्रम हुआ। उसमें मेहरानगढ़ को खूबसूरत रोशनी से सजाया गया।
रोशनी ने फोर्ट की खूबसूरती और बढ़ा दी। शहर में दूर-दूर से रोशनी में नहाया किला नजर आ रहा था। बता दे कि बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चौपड़ा सहित कई सेलिब्रिटी ने जोधपुर को अपनी शादी के लिए चुना था।
![](https://i0.wp.com/bharat360degree.com/wp-content/uploads/2022/11/whatsapp-image-2022-11-27-at-082939_1669520815.webp?resize=512%2C816&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/bharat360degree.com/wp-content/uploads/2022/11/whatsapp-image-2022-11-27-at-082938_1669520831.webp?resize=512%2C821&ssl=1)