भारत ने पाकिस्तान पर अपने ऑपरेशन सिंदूर के दूसरे दिन बड़ा सैन्य एक्शन लिया है। गुरुवार सुबह भारत ने पाकिस्तान के तीन प्रमुख शहरों, लाहौर, कराची और रावलपिंडी में स्थित HQ-9 एयर डिफेंस सिस्टम को निशाना बनाते हुए हमला किया। इस हमले में इजराइली हार्पी ड्रोन का इस्तेमाल किया गया।
न्यूज़ एजेंसी ANI के अनुसार, पाकिस्तान के सेना प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने कहा कि पाकिस्तान के 9 शहरों में भारत ने ड्रोन हमले किए, जिनमें से कम से कम 50 ड्रोन को पाकिस्तान सेना ने मार गिराने का दावा किया है। हालांकि, शरीफ ने यह भी स्वीकार किया कि एक ड्रोन नुकसान पहुंचाने में सफल रहा। लाहौर में पाकिस्तानी सेना के 4 जवान घायल हुए हैं, जबकि मियांवाली में दो लोगों की मौत हो गई।
इसके बाद, अमेरिका ने अपने नागरिकों और लाहौर स्थित वाणिज्य दूतावास के कर्मचारियों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है। वहीं, पंजाब सरकार ने राज्य में इमरजेंसी लागू कर दी है।

