भारत ने इंग्लैंड दौरे के लिए 18 सदस्यीय टेस्ट टीम की घोषणा कर दी है। इस दौरे में टीम की कमान युवा बल्लेबाज़ शुभमन गिल को सौंपी गई है, जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत उपकप्तान की भूमिका निभाएंगे। बीसीसीआई ने शनिवार को मुंबई में चयन समिति की बैठक के बाद इस टीम का ऐलान किया।
यह पहली बार है जब शुभमन गिल को टेस्ट टीम की कप्तानी सौंपी गई है। टीम में सबसे अहम बदलाव विराट कोहली और रोहित शर्मा की अनुपस्थिति है, जिनके रिटायरमेंट के बाद टीम में नए चेहरों को मौका दिया गया है।
टीम में साई सुदर्शन और करुण नायर की वापसी हुई है, वहीं ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर की भी टीम में दोबारा एंट्री हुई है।
इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम:
शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान और विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नीतीश रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, वाशिंगटन सुंदर, शार्दूल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव।
टीम 20 जून से इंग्लैंड दौरे की शुरुआत करेगी। चयनकर्ताओं ने युवा और अनुभवी खिलाड़ियों के मिश्रण को प्राथमिकता दी है। कप्तानी में बदलाव को भारतीय टेस्ट क्रिकेट में एक नई शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।

