इजराइल ने ईरानी सेना के डिप्टी कमांडर को हवाई हमले में मार डाला

Front-Page International

नई दिल्ली : इजराइल और ईरान के बीच 5वें दिन भी संघर्ष जारी है। इस दौरान, ईरान के शीर्ष सैन्य अधिकारी मेजर जनरल अली शादमानी एक हवाई हमले में मारे गए। शादमानी हाल ही में ईरान की सैन्य आपात कमान के प्रमुख बने थे, और उन्होंने मेजर जनरल गुलाम अली राशिद की जगह ली थी, जिनकी मौत पिछले शुक्रवार को इजराइली हमले में हुई थी।

इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि अयातुल्ला खामेनेई की हत्या से युद्ध का अंत होगा, न कि इसका विस्तार। अब तक इजराइली हमलों में 224 ईरानी मारे जा चुके हैं और 1,481 घायल हुए हैं, वहीं इजराइल में 24 लोग मारे गए हैं और 600 से ज्यादा घायल हैं।