राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल,62 IAS अफसरों के तबादले,21 को अतिरिक्त जिम्मेदारी

Jaipur

राजस्थान सरकार ने रविवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 62 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसके अलावा 21 अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। कार्मिक विभाग की ओर से इसके आदेश जारी किए गए।

इस फेरबदल में कई जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं और महत्वपूर्ण विभागों में नई नियुक्तियां की गई हैं।

किन अफसरों को कहां तैनाती मिली:

  • डॉ. खुशाल यादव को हनुमानगढ़ का जिला कलेक्टर बनाया गया है।
  • सौरभ स्वामी को ऊर्जा विभाग में संयुक्त शासन सचिव नियुक्त किया गया है।
  • अरुण कुमार हसीजा को राजसमंद का नया कलेक्टर बनाया गया है।
  • कमल राम मीणा को ब्यावर का जिला कलेक्टर नियुक्त किया गया है।
  • शरद मेहरा अब पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग, अजमेर के महानिरीक्षक होंगे।
  • डॉ. अमित यादव को मिशन निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) जयपुर बनाया गया है।
  • डॉ. रविन्द्र गोस्वामी को PHED और जल जीवन मिशन के तहत संयुक्त शासन सचिव का दायित्व मिला है।
  • डॉ. गौरव सैनी को नगर निगम जयपुर ग्रेटर का आयुक्त नियुक्त किया गया है।
  • श्वेता चौहान को फलौदी का कलेक्टर बनाया गया है।
  • डॉ. सौम्या झा को चिकित्सा विभाग (IEC) की निदेशक जिम्मेदारी दी गई है।
  • डॉ. महेंद्र खड़गावत को डीडवाना-कुचामन का कलेक्टर नियुक्त किया गया है।
  • अभिषेक खन्ना को नगर निगम उदयपुर का आयुक्त बनाया गया है।
  • रामप्रकाश को जिला परिषद अजमेर का CEO बनाया गया है।
  • डॉ. निधि पटेल को नगर निगम जयपुर हैरिटेज का आयुक्त और स्मार्ट सिटी CEO की जिम्मेदारी दी गई है।
  • कनिष्क कटारिया को भरतपुर विकास प्राधिकरण का आयुक्त नियुक्त किया गया है।
  • रिशव मंडल को कौशल, रोजगार एवं उद्यमिता विभाग का आयुक्त बनाया गया है।
  • डॉ. धीरज कुमार सिंह को कार्मिक विभाग (क-1) में संयुक्त शासन सचिव बनाया गया है।
  • जुईकर प्रतीक चंद्रशेखर को स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) जयपुर का निदेशक बनाया गया है।
  • आशीष कुमार मिश्रा को नगर परिषद जोधपुर का CEO नियुक्त किया गया है।

सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक मशीनरी को सक्रिय और जवाबदेह बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।