राजस्थान सरकार ने प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए शनिवार को IAS, IPS और RAS अधिकारियों की तबादला सूची जारी की है। सबसे बड़ा बदलाव पुलिस महकमे में देखने को मिला, जहां 91 IPS अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
पुलिस महकमे में प्रमुख नियुक्तियां:
- शरत कविराज को IG, SOG बनाया गया है।
- ओमप्रकाश-1 को पुलिस कमिश्नर, जोधपुर की जिम्मेदारी दी गई है।
- विकास कुमार को IG, ATS जयपुर नियुक्त किया गया है।
- दीपक कुमार को IG, गृह विभाग का कार्यभार सौंपा गया है।
- राजेंद्र सिंह को IG, अजमेर रेंज, जबकि अजयपाल लाम्बा को IG, SCRB बनाया गया है।
- अंशुमन भौमिया को IG, SSB, राहुल प्रकाश को IG, जयपुर रेंज, और हेमंत कुमार शर्मा को IG, बीकानेर रेंज नियुक्त किया गया है।
- कैलाश बिश्नोई को IG, भरतपुर रेंज, और रणधीर सिंह को IG, आर्म्ड बटालियन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
- प्रीति चंद्रा को DIG, आर्म्ड बटालियन, और हरेंद्र कुमार महावर को DIG, SSB बनाया गया है।
- राहुल कोटोकी को DIG, जयपुर विकास प्राधिकरण में तैनात किया गया है।
अन्य अहम तबादले:
- राजेश मीणा को IG, जोधपुर रेंज नियुक्त किया गया है।
- हिंगलाजदान को राज्य मानवाधिकार आयोग में IG की जिम्मेदारी दी गई है।
- रविदत्त गौड़ को IG, पुलिस मुख्यालय, और गौरव श्रीवास्तव को IG, उदयपुर रेंज नियुक्त किया गया है।
इस व्यापक फेरबदल को लेकर माना जा रहा है कि राज्य सरकार प्रशासनिक दक्षता और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से नई रणनीति के तहत अधिकारियों की नियुक्ति कर रही है।

