सात समंदर पार यूरोप में भी धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन का त्योहार,भारत-माल्टा के संबंधों के 60 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया समारोह,राजस्थानी लोकनृत्यों की दी गई प्रस्तुति।

Front-Page International


Malta, August 10, 2025
धोली मीना ने राजस्थानी समुदाय के साथ माल्टा में मनाया रक्षाबंधन।
धोली मीना ने भारतीय संस्कृति परिषद के तत्वावधान में माल्टा पहुंचे राजस्थानी कलाकारों महबूब ख़ान लांगा ग्रुप जिसमें महबूब ख़ान, रोशन ख़ान, इंसाफ़, मूला ख़ान, खेता ख़ान, गाजी ख़ान, रहीम ख़ान, पूजा कुमारी राठौर, लीला कालबेलिया, चनाना कालबेलिया एवं माल्टा में रह रहे राजस्थानी समुदाय के लोगों के साथ रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया। राजस्थानी कलाकारों की धोली मीना ने बेहद ख़ास अंदाज़ में मेहमान नवाजी की जिसकी सभी राजस्थानी कलाकारों ने जमकर सराहना की। कलाकारों ने बताया उनकी धोली मीना जी से मिलने की इच्छा ज़रूर थी लेकिन जो मेहमान नवाजी धोली मीना ने की उसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की थी। उन्होंने धोली मीना को बताया कि वो अन्य कई देशों में जाकर अपनी प्रस्तुति दे चुके हैं लेकिन माल्टा जैसा माहौल कहीं नहीं मिला।

भारतीय दूतावास एवं भारतीय सांस्कृतिक परिषद द्वारा आयोजित कार्यक्रम में ग्रुप ने छोड़ी राजस्थानी संस्कृति की छठा। भारत एवं माल्टा के राजनयिक सम्बंधों के 60 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में धोली मीना एवं ग्रुप ने दी प्रस्तुतियाँ। धोली मीना ने ग्रुप के साथ राजस्थानी लोकनृत्य की प्रस्तुति देकर राजस्थानी संस्कृति का यूरोप माल्टा में डंका बजा दिया। यह कार्यक्रम माल्टा के सैंट ज्यूलियन शहर में एक प्रमुख पाँच सितारा होटल वेस्टिन होटल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भारतीय समुदाय के साथ साथ यूरोपियन देशों के लोग, माल्टा की राष्ट्रपति माननीय मिरियम स्पिटरी डेबोनो, दस विभिन्न देशों के राजदूतों, माल्टा के सांसद, मेयर एवं अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए। सभी उपस्थित मेहमानों ने राजस्थानी लोकनृत्यों की प्रस्तुति की जमकर तारीफ़ की। बहुत सारे लोगों को धोली मीना को बताया कि जब भी वो भारत आयेंगे राजस्थान ज़रूर आएँगे। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई फिर केसरिया बालाम, तेरा ताली, राधा कृष्ण के भजन, भवाई नृत्य, घूमर धोली मीना लीला कालबेलिया पूजा राठौर और छनाना कालबेलिया द्वारा प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।