जयपुर डेयरी ने बढ़ाए दूध के दाम,25 अगस्त से लागू होंगी नई कीमतें

Jaipur Rajasthan

जयपुर डेयरी ने दूध की सभी श्रेणियों के दाम 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिए हैं। नई दरें 25 अगस्त की शाम से लागू होंगी। अब सरस टोंड दूध 54 रुपये, स्टैंडर्ड 60 रुपये, गोल्ड 68 रुपये और डबल टोंड 46 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। कीमतों में यह बढ़ोतरी जयपुर और दौसा जिलों के उपभोक्ताओं को प्रभावित करेगी। 2017 से अब तक दूध के दामों में 42% से अधिक वृद्धि हो चुकी है।