कांग्रेस चारा चोर की दोस्त:-गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम

Jaipur Politics Rajasthan

गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली द्वारा लगाए गए आरोपों पर बयान देते हुए कहा कि राज्य सरकार पर आरोप लगाने से पहले कांग्रेस को अपने गिरेबान में झांक लेना चाहिए। टीकाराम जूली प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर चिंता जता रहे हैं, मगर वे यह भूल गए की उनकी पार्टी के शासन काल में राजस्थान अपराधों का गढ़ बन गया था। महिला अत्याचार में तो देश के अग्रणी प्रदेशों में राजस्थान की गिनती होती थी। गृह राज्य मंत्री ने कहा कि कांग्रेस नेता स्मार्ट मीटर को लेकर दोगला व्यवहार कर रहे हैं। उनकी सरकार के कार्यकाल में ही प्रदेश में डेढ़ करोड़ स्मार्ट मीटर लगाने का टेण्डर जारी किया गया था तथा लगभग साढ़े पांच लाख स्मार्ट मीटर लगा भी दिए गए थे।

बेढम ने कहा कि कांग्रेस तो चारा चोर की दोस्त बनी हुई हैं। कांग्रेस की चिंता जायज है, क्योंकि प्रदेश में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने विकास कार्यों की झड़ी लगा दी हैं और उसके नेताओं के पास मुद्दों की भारी कमी हो गई है। इसलिए डोटासरा विधानसभा से भाग रहे हैं, उन्हें रुककर सदन की कार्यवाही में हिस्सा लेना चाहिए। टीकाराम जूली जी को वो समय याद करना चाहिए, जब नेता प्रतिपक्ष के रूप में उन्हें बोलने से उन्हीं की पार्टी के लोगों ने रोका था। कांग्रेस गुटों में बंटी हुई है, जबकि भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह एकजुट है।