झालावाड़। पिपलोदी गांव में हाल ही में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद राज्य सरकार ने राहत और मुआवज़े के रूप में कई कदम उठाए हैं। सरकार और जनप्रतिनिधियों की ओर से गांव में कुल 1 करोड़ 85 लाख रुपये के विकास कार्य शुरू किए गए हैं।
इनमें से 1.50 करोड़ रुपये पिपलोदी विद्यालय भवन के पुनर्निर्माण, 11 लाख रुपये सामुदायिक भवन निर्माण और 24 लाख रुपये पेयजल टंकी, ट्यूबवेल एवं खुरंजा रोड निर्माण पर खर्च किए जाएंगे।
पीड़ित परिवारों को मुआवज़े के तौर पर—
- प्रत्येक मृतक विद्यार्थी के परिजनों को 13 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और चिकित्सा विभाग में संविदा नौकरी दी गई है।
- गंभीर रूप से घायल 11 विद्यार्थियों और उनके परिजनों को 1.36 लाख रुपये की सहायता प्रदान की गई।
- साधारण रूप से घायल 10 विद्यार्थियों को 75,400 रुपये की मदद दी गई।
इसके अलावा सभी प्रभावित परिवारों को निःशुल्क घरेलू गैस कनेक्शन, कैटल शेड, शिक्षण सामग्री, स्कूल बैग, खिलौने और ट्रैक सूट भी उपलब्ध कराए गए हैं।
सरकारी अधिकारियों ने बताया कि ये कदम प्रभावित परिवारों की तत्काल मदद के साथ-साथ गांव के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए उठाए गए हैं।

