शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने किया सवाई मानसिंह अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर का दौरा,आग के कारण हुए हादसे का लिया जाएगा

Jaipur Rajasthan

जयपुर! शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर देर शाम सवाई मानसिंह अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचे! रविवार रात को आग लगने के कारण हुए हादसे की चिकित्सकों सें जानकारी ली और आग सें जल कर नष्ट हुए ट्रॉमा सेंटर की गहन चिकित्सा इकाई ( आई सी यू ) को देखा!
चिकित्सकों ने मंत्री मदन दिलावर को बताया कि देर रात अचानक ट्रॉमा सेंटर की दूसरी मंज़िल पर स्थित आई सी यू के स्टोर मे शार्ट सर्किट सें आग लगी, जिसका पता नही चल सका! अत्यधिक धुंआ भर जाने के कारण दम घुटने सें वहां पर भर्ती 6 मरीजों की जान चली गयी!

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि हादसा दुखद है! माननीय मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा स्वयं घटना के तुरंत बाद अस्पताल का दौरा कर चुके है! उन्होंने पूरे मामले मे संज्ञान लिया है! दुर्घटना के शिकार लोगो की हर संभव मदद की जाएगी!