ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने मुंबई में घोषणा की कि ब्रिटेन की नौ यूनिवर्सिटियां अब भारत में अपने कैंपस स्थापित करेंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि स्टार्मर के नेतृत्व में भारत-ब्रिटेन संबंध नई ऊंचाइयों पर पहुंचे हैं।
जुलाई में लंदन यात्रा के दौरान दोनों देशों ने व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौते (CETA) पर हस्ताक्षर किए थे। मोदी ने कहा कि यह समझौता आयात-निर्यात को आसान बनाएगा, व्यापार को बढ़ावा देगा और युवाओं के लिए नए रोजगार अवसर खोलेगा।
दोनों नेताओं ने इंडो-पैसिफिक, पश्चिम एशिया और यूक्रेन संघर्ष पर भी चर्चा की। इसके अलावा, रक्षा सहयोग को मजबूत करते हुए भारत और ब्रिटेन के बीच सैन्य प्रशिक्षण समझौता हुआ है, जिसके तहत भारतीय वायुसेना के फ्लाइंग प्रशिक्षक अब ब्रिटेन की रॉयल एयर फोर्स में ट्रेनर के रूप में कार्य करेंगे।

