भीलवाड़ा थप्पड़ विवाद:सरकार की त्वरित कार्रवाई, प्रतापगढ़ के SDM छोटूलाल शर्मा निलंबित

Jaipur Rajasthan

भीलवाड़ा ज़िले के जसवंतपुरा स्थित एक सीएनजी पेट्रोल पंप पर मंगलवार रात हुए थप्पड़ प्रकरण ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद राज्य सरकार ने तुरंत संज्ञान लेते हुए प्रतापगढ़ के उपखंड अधिकारी (SDM) छोटूलाल शर्मा को निलंबित कर दिया है।

यह घटना मंगलवार देर रात की बताई जा रही है, जब एसडीएम छोटूलाल शर्मा का पंप कर्मचारी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। सीसीटीवी फुटेज में एसडीएम को कर्मचारी को थप्पड़ मारते हुए देखा गया, जिसके बाद कर्मचारी ने भी पलटवार किया। यह वीडियो सामने आते ही स्थानीय लोगों में नाराज़गी फैल गई और प्रशासनिक दुरुपयोग के खिलाफ विरोध शुरू हो गया

विवाद बढ़ने पर पुलिस ने तीन पंप कर्मचारियों को हिरासत में लेकर जांच शुरू की। वहीं, सरकार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बुधवार को एसडीएम छोटूलाल शर्मा को निलंबित करने का आदेश जारी किया। राज्य सरकार ने साथ ही घटना की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच के निर्देश भी दिए हैं।