जयपुर:मालवीय नगर विधायक कालीचरण सराफ ने एक करोड़ की लागत से बनी नई सड़कों का लोकार्पण किया

Jaipur Rajasthan

जयपुर के मालवीय नगर क्षेत्र में रविवार को विधायक कालीचरण सराफ ने वार्ड 139 स्थित बाईजी की कोठी जेडीए कॉलोनी फेस-3 और रॉयल्टी रोड से परनामी फैक्ट्री चौराहा होते हुए माता वैष्णो देवी मंदिर तक निर्मित सीसी और डामर सड़कों का लोकार्पण किया। इन सड़कों का निर्माण एक करोड़ रुपये की लागत से किया गया है।

स्थानीय प्रतिनिधि नटवर कुमावत ने बताया कि क्षेत्र की सड़कें लंबे समय से खराब थीं और लोगों को आवागमन में परेशानी होती थी। सराफ के प्रयासों के बाद जेडीए द्वारा सड़कों का नवीनीकरण कराया गया, जिसका उद्घाटन आज किया गया।

लोकार्पण के दौरान स्थानीय निवासियों और कार्यकर्ताओं ने विधायक सराफ का स्वागत कर उनका आभार जताया। कार्यक्रम में जयपुर शहर उपाध्यक्ष ब्रह्माकुमार सैनी सहित कई गणमान्य लोग और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।