मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मंगलवार अल सुबह अचानक जवाहर सर्किल पहुँचे और बिना भारी सुरक्षा एवं प्रोटोकॉल के मॉर्निंग वॉक किया। आमतौर पर सीएम के लिए रूट लिया जाता है, लेकिन इस बार उन्होंने बिना किसी विशेष व्यवस्था के पार्क में प्रवेश किया।
भजनलाल शर्मा पहले भी जवाहर सर्किल पर नियमित रूप से सैर करते रहे हैं। मुख्यमंत्री निवास पर भी वे प्रतिदिन करीब पौन घंटे योग और मॉर्निंग वॉक करते हैं। पद संभालने के बाद भी वे जयपुर के कई पार्कों में मॉर्निंग वॉक के लिए पहुँच चुके हैं।
सीएम के इस दौरे का उद्देश्य ‘फिट राजस्थान’ का संदेश देना और आमजन से सहज मुलाकात करना बताया जा रहा है। मॉर्निंग वॉक के दौरान उन्हें कई पुराने मित्र और जानकार भी मिले, जो कुछ देर तक उनके साथ चलते रहे।

