आईपीएल के 19वें सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की है। बैंगलोर के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने 201 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने यह लक्ष्य 15.4 ओवर में हासिल कर लिया।
बेंगलुरु की ओर से विराट कोहली ने 69 रन, देवदत्त पडिक्कल ने 61 रन और रजत पाटीदार ने 31 रन की पारी खेली।
बॉलीवुड में जैकब डफी और रोमारियो शेफर्ड ने 3-3 विकेट लिए।
हैदराबाद की ओर से कप्तान ईशान किशन ने 80 रन बनाए, जबकि अनिकेत वर्मा ने 43 और हेनरिक क्लासेन ने 31 रन का योगदान दिया। बॉलिंग में जयदेव उनादकट और हर्ष दुबे को 1-1 विकेट मिला, जबकि डेविड पेन ने 2 विकेट झटके।

