तमिलनाडु चुनाव:नागरकोइल में पीएम नरेंद्र मोदी का रोडशो,NDA की जीत का दावा तेज

Front-Page National

तमिलनाडु के कन्याकुमारी जिले के नागरकोइल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को रोडशो किया। इस दौरान उनके साथ राज्य भाजपा अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन और एआईएडीएमके नेता एडप्पादी के. पलानीस्वामी भी मौजूद रहे। रोडशो के दौरान प्रधानमंत्री ने डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि भी अर्पित की।

इस मौके पर भाजपा नेता के. अन्नामलाई ने एनडीए की जीत का दावा करते हुए कहा कि इस बार तमिलनाडु में बदलाव की लहर है और गठबंधन को भारी बहुमत मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि एडप्पादी के. पलानीस्वामी मुख्यमंत्री बन सकते हैं।

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ताओं को वर्चुअल संबोधन में डीएमके सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया था कि वह केंद्र सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन में बाधा डाल रही है। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए बिना बिचौलियों के लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है।

तमिलनाडु में 23 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान होगा, जबकि मतगणना 4 मई को होगी। राज्य में मुख्य मुकाबला डीएमके गठबंधन और एआईएडीएमके-भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए के बीच माना जा रहा है। वहीं, अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी के चुनावी मैदान में उतरने से मुकाबला त्रिकोणीय होने की संभावना जताई जा रही है।