बिहार में NDA सरकार का विस्तार:नरेंद्र मोदी ने पटना में रोड शो किया,सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल में नए मंत्रियों ने ली शपथ

Front-Page National

पटना के गांधी मैदान में गुरुवार को बिहार सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के दौरान भाजपा, जदयू और एनडीए सहयोगी दलों के कई नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहे। शपथ ग्रहण के बाद उन्होंने पटना में रोड शो भी किया।

सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार में जिन नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली, उनमें श्रवण कुमार, विजय कुमार सिन्हा, दिलीप जायसवाल, निशांत कुमार, लेशी सिंह, राम कृपाल यादव और अशोक चौधरी समेत कई अन्य नेता शामिल हैं।

यह विस्तार बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की बड़ी जीत के कुछ महीनों बाद हुआ है। 243 सदस्यीय विधानसभा में गठबंधन ने 202 सीटें जीतकर तीन-चौथाई बहुमत हासिल किया था। भाजपा को 89 और जनता दल यूनाइटेड को 85 सीटें मिली थीं।

इस राजनीतिक बदलाव के तहत नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद बिहार विधान परिषद की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद सम्राट चौधरी बिहार के पहले भाजपा मुख्यमंत्री बने। सत्ता संतुलन बनाए रखने के लिए जदयू के वरिष्ठ नेता विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव को उपमुख्यमंत्री बनाया गया।

इससे पहले सम्राट चौधरी सरकार ने विधानसभा में विश्वास मत भी हासिल कर लिया था, जिसे एनडीए गठबंधन की एकजुटता का संकेत माना जा रहा है।