पटना के गांधी मैदान में गुरुवार को बिहार सरकार के मंत्रिमंडल का बड़ा विस्तार किया गया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अगुवाई वाली सरकार में भाजपा, जदयू और एनडीए सहयोगी दलों के कई नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली।
शपथ लेने वाले नेताओं में श्रवण कुमार, विजय कुमार सिन्हा, दिलीप जायसवाल, निशांत कुमार, लेशी सिंह, राम कृपाल यादव, नीतीश मिश्रा, अशोक चौधरी और संजय सिंह समेत कई नेता शामिल रहे।
समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और एनडीए के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए ने 243 में से 202 सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत हासिल किया था। भाजपा को 89 और जनता दल यूनाइटेड को 85 सीटें मिली थीं। वहीं महागठबंधन 35 सीटों पर सिमट गया था।
राजनीतिक बदलाव के तहत नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद विधान परिषद सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद सम्राट चौधरी बिहार के पहले भाजपा मुख्यमंत्री बने। गठबंधन संतुलन बनाए रखने के लिए जदयू के वरिष्ठ नेता विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव को उपमुख्यमंत्री बनाया गया।इससे पहले सम्राट चौधरी सरकार ने विधानसभा में विश्वास मत हासिल कर अपनी बहुमत स्थिति भी साबित की थी।

