राजस्थान में 84 RPS अधिकारियों के तबादले,कई जिलों में नए ASP तैनात

Jaipur Rajasthan

राजस्थान गृह विभाग ने राजस्थान पुलिस सेवा (RPS) के 84 अधिकारियों के तबादले किए हैं। जारी आदेश में अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए पदस्थापन स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

आदेश के मुताबिक, राज्य के कई जिलों और पुलिस आयुक्तालयों में बड़े प्रशासनिक बदलाव किए गए हैं। हाल ही में पदोन्नत हुए 36 अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। पाली, अलवर, अजमेर, जोधपुर, जयपुर, बीकानेर, उदयपुर, भरतपुर और बाड़मेर समेत कई जिलों में नए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) नियुक्त किए गए हैं।

सरकार ने कुछ पुराने तबादला आदेशों में संशोधन भी किया है। हिम्मत सिंह का सिविल राइट्स पुलिस मुख्यालय जयपुर से अनुसंधान सेल बारां किया गया तबादला निरस्त कर दिया गया है। वहीं यशपाल त्रिपाठी को कालीबाई महिला बटालियन, अलवर के पद के साथ ASP PTS अलवर का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।