जयपुर के द फर्न होटल में गुजराती फूड फेस्टिवल शुरू,10 दिनों तक परोसे जाएंगे पारंपरिक और शाही व्यंजन

Jaipur Rajasthan

जयपुर। द फर्न होटल, जयपुर – सीरीज बाय मैरियट में 15 मई से 24 मईतक विशेष गुजराती फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। इस दस दिवसीय फूड फेस्टिवल में शहरवासियों और पर्यटकों को गुजरात के पारंपरिक एवं शाही व्यंजनों का अनूठा स्वाद चखने का अवसर मिलेगा। होटल के रेस्टोरेंट “कन्वर्सेशन-2” में प्रतिदिन शाम 7 बजे से रात 11 बजे तक यह फेस्टिवल आयोजित होगा।

होटल प्रबंधन के अनुसार इस फेस्टिवल की खास बात यह है कि गुजरात से विशेष रूप से आमंत्रित अनुभवी गुजराती शेफ विक्रम अपने हाथों से पारंपरिक व्यंजन तैयार करेंगे। शेफ विक्रम को गुजरात के कई प्रतिष्ठित फूड फेस्टिवल्स का अनुभव है और वे अहमदाबाद सहित देश के विभिन्न शहरों में गुजराती व्यंजनों के लिए पहचान बना चुके हैं। उनके द्वारा तैयार किए गए व्यंजनों में गुजरात की असली खुशबू, स्वाद और पारंपरिक शैली की झलक दिखाई देगी।

होटल के जीएम अमूल्य निधि ने बताया कि होटल हमेशा अपने मेहमानों को भारत के विभिन्न राज्यों के पारंपरिक स्वाद से जोड़ने का प्रयास करता है। गुजराती फूड फेस्टिवल उसी दिशा में एक विशेष पहल है, जिससे जयपुर के लोग गुजरात की समृद्ध खानपान संस्कृति का अनुभव कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि होटल में आने वाले मेहमानों को ऐसा महसूस होगा मानो वे गुजरात की गलियों में पारंपरिक भोजन का आनंद ले रहे हों।

ईएएम फूड एंड बेवरेज जतिंदर सिंह धालीवाल ने कहा कि फेस्टिवल के दौरान हर व्यंजन को पूरी पारंपरिक विधि और विशेष मसालों के साथ तैयार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि गुजराती भोजन केवल स्वाद ही नहीं बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी काफी संतुलित माना जाता है और यही वजह है कि देशभर में इसकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है।होटल प्रबंधन ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अपने परिवार और मित्रों के साथ इस गुजराती फूड फेस्टिवल का हिस्सा बनें और गुजरात के पारंपरिक स्वाद, संस्कृति और मेहमाननवाजी का आनंद लें।

होटल के हेड शेफ देवराज सिंह राजावत ने बतायाफूड फेस्टिवल में मेहमानों के लिए गुजरात के लोकप्रिय और पारंपरिक व्यंजनों की लंबी श्रृंखला तैयार की गई है। स्टार्टर में मेथी ना गोटा, लिल्वा कचौरी, भुंगला बटाटा, मिनी हांडवो बाइट्स, सुरती खमानी और पात्रा जैसे व्यंजन परोसे जाएंगे। वहीं मुख्य भोजन में सेव टमाटर नु शाक, उंधियू, तुवर लिल्वा शाक, गुजराती कढ़ी, दाल ढोकली और भाखरी जैसे स्वादिष्ट पकवान शामिल रहेंगे। इसके साथ ही थेपला, भाखरी और कई पारंपरिक गुजराती ब्रेड्स भी उपलब्ध होंगी। मिठाइयों में मलाई बासुंदी, मोहनथाल, घुघरा और सुखाड़ी खास आकर्षण का केंद्र रहेंगी।