Skip to content
Sunday, July 05, 2026
Bharat 360 News

Bharat 360 Degree News

Round the clock, Around the world

  • National
  • Rajasthan
    • Jaipur
    • Jodhpur
    • Kota
    • Ajmer
    • Udaipur
    • Bikaner
    • Bharatpur
  • Business
  • Politics
    • Rajasthan Elections 2023
    • Himachal Elections 2022
    • Gujarat Elections 2022
  • International
  • Sports
  • Cricket
    • TATA IPL 2025
  • Entertainment
  • Youth
  • Jyotish/Religion
  • Language
    • हिंदी
    • English
site mode button

राजस्थान विधानसभा के प्रतीक चिन्ह का विमोचन,13 द्वारों का नामकरण

Jaipur Rajasthan
Monday, 18 May 2026, 21:55Monday, 18 May 2026, 21:55Bharat 360 Reporter

जयपुर, 18 मई। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे और राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सोमवार को राजस्थान विधानसभा के 75वें वर्ष पर विधान सभा के प्रतीक चिन्ह का विमोचन और विधानसभा के 13 द्वारों के नामकरण पट्टिका का अनावरण कर अमृत महोत्सव का उ‌द्घोष किया।

राज्यपाल ने इस अवसर पर कहा कि विधानसभा लोकतंत्र का पवित्र सदन है। राजस्थान विधानसभा का गौरवमय इतिहास रहा है। स्वतंत्र भारत में भले ही 1952 में विधानसभा गठित हुई परन्तु राजस्थान में 1913 में स्वतंत्रता से पूर्व ही महाराजा गंगा सिंह ने प्रतिनिधि सभा की स्थापना कर विधानसभा की शुरुआत कर दी थी। विधान सभा के अमृतकाल के अवसर पर प्रतीक चिन्ह का लोकार्पण महत्वपूर्ण हैं।

राज्यपाल ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष देवनानी की पहल पर तैयार लोगो राजस्थान के जन मानस की सोच का प्रतिनिधित्व करता है। उन्होंने प्रतीक चिन्ह में सम्मिलित राज्य वृक्ष खेजड़ी और विधान सभा भवन की छवियों की चर्चा करते हुए कहा कि यह राजस्थान की विषम भौगोलिक परिस्थितियों में भी उत्सवधर्मिता से जीवन जीने वाले लोगों की जीवटता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि खेजडी तो राजस्थान का कल्प वृक्ष है। खेजड़ी के लिए हुए बलिदान की वृक्ष संस्कृति की चर्चा करते हुए राज्यपाल ने कहा कि ऊंट और गोडावन का समावेश समन्वय की संस्कृति का द्‌योतक है।

राज्यपाल ने कहा कि देश शिक्षा से ही आगे बढ़ता है। बच्चों का टेलेंट प्रगति में सहयोगी होता है। शिक्षा को व्यवहार में लाने की जरूरत है। सभी स्कूल अच्छे कैसे हो, वहां व्यवहारिक शिक्षा कैसे मिले, इस पर सभी मिलकर सोचे। राज्यपाल ने महाराष्ट्र में विधानसभा अध्यक्ष रहने के अपने संस्मरण भी साझा किए और कहा कि लोकतंत्र तभी मजबूत होता है जब हम अधिकारी के साथ कर्तव्य के प्रति भी सजग रहें। उन्होंने विधानसभा द्वारों के नामकरण के अंतर्गत राजस्थान की शौर्य और वीरता की धरती से जुड़े स्थानी के समावेश की सराहना की।

राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि राजस्थान विधान सभा के अमृतकाल में हमारा संकल्प और भावी दृष्टिकोण जनता का अटूट विश्वास है। उन्होंने कहा कि राजस्थान विधान सभा देश की ऐसी विधान सभा बन गई है. जिसका प्रतीक चिन्ह (लोगो) बनाया गया है। लोकतंत्र, जनविश्वास और संवैधानिक मर्यादाओं की सतत साधना के गौरवपूर्ण इतिहास की साक्षी राजस्थान विधान सभा ने राजपूताना की रियासतों से निकलकर आधुनिक राजस्थान के निर्माण, लोकतांत्रिक मूल्यों की स्थापना और जनप्रतिनिधित्व की परंपरा को सशक्त बनाने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई है।

विधानसभा भवन करोड़ों नागरिकों की आशाओं का पावन केंद्र:- देवनानी ने कहा कि विधान सभा का लोगों यहां की 75 वर्षी की लोकतांत्रिक परंपरा, जनआकांक्षाओं और संवैधानिक गौरव का सजीव प्रतीक है। प्रतीक चिन्ह में अंकित विधानसभा भवन करोड़ी नागरिकों की आशाओं का केंद्र है। शीर्ष पर सुशोभित अशोक स्तंभ भारतीय राजधर्म, सत्य, न्याय और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक है। इसमें अंकित गोडावण राजस्थान की सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक अस्मिता का प्रतिनिधित्व करता है. जबकि खेजड़ी का वृक्ष त्याग, धैर्य और लोकमंगल की परंपरा का संदेश देता है। वहीं ऊँट और गोडावण मरुधरा की सहनशीलता, संघर्ष और निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि “राष्ट्राय धर्मनिष्ठा विधायिका राजस्थान विधान सभा द्वारा की जाने वाली जनसेवा और संवैधानिक मर्यादा का आत्म मंत्र है। राष्ट्र के लिए धर्मनिष्ठा, न्यायपूर्ण और कर्तव्यपरायण विधायिका, सत्य, न्याय, संतुलन और लोककल्याण के लिए कार्य करती है। लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति कर्तव्यों में ही होती है। देवनानी ने कहा कि भारतीय दर्शन में धर्म का अर्थ सत्य, न्याय, कर्तव्य, संतुलन और लोक कल्याण है। विधान सभा सदन जनता की आंकाक्षाओं को संविधान की मर्यादाओं में रहकर पूरा करता है।

द्वारों के नाम लोकतंत्र के मूल आदर्शों के प्रतीक स्पीकर देवनानी ने विधानसभा भवन के विभिन्न द्वारों के नामकरण को भी ऐतिहासिक और मूल्यपरक निर्णय बताते हुए कहा कि द्वारों के नाम लोकतंत्र के मूल आदर्शों के प्रतीक हैं। इन ‌द्वारों से प्रवेश करने वाला प्रत्येक व्यक्ति यह अनुभव करेगा कि वह केवल एक भवन में नहीं,बल्कि लोकतांत्रिक संस्कारों के पवित्र केंद्र में प्रवेश कर रहा है। देवनानी ने कहा कि राजस्थान विधान सभा में उत्तरी द्वार (पीतल) जहां से राज्यपाल, स्पीकर, मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष प्रवेश करते है उसे कर्तव्य द्वार, दक्षिणी द्वार जहां से विधायिका की असली शक्ति जनता का प्रवेश होता है उसे शक्ति द्वार, पश्चिमी ‌द्वार जहां से विधायकगण प्रवेश करते है उसे सुशासन ‌द्वार, पूर्वी ‌द्वार जहां से अधिकारीगण प्रवेश करते है उसे संकल्प द्वार और उत्तरी द्वार (मंदिर) जहां से विशिष्ट व्यक्तियों का आगमन होता है उसे शौय द्वार नाम दिया गया है।

विधान सभा भवन लोकतंत्र की जीवंत तस्वीर:- विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने कहा कि विधान सभा भवन के बाहरी ‌द्वारों को राजस्थान के अंचलो बृज, शेखावाटी, वागड़, हाड़ौती, मारवाड़, मेवाड़, मेरवाड़ा और ढूंढाड़ के नाम समर्पित कर, राजस्थान की सांस्कृतिक विविधता, विरासत और लोकपरंपराओं को लोकतांत्रिक संस्थाओं से जोड़ने का अभिनव प्रयास है। उन्होंने कहा कि ‌द्वार संख्या एक को बृज द्वार, दो को शेखावाटी द्वार, तीन को वागड़ ‌द्वार, चार को मेवाड ‌द्वार, पांच को मारवाड ‌द्वारा, छः को हाड़ौती द्वार, सात को मेरवाडा द्वार और द्वार संख्या आठ को ढूंढाड ‌द्वार नाम दिया गया है। बृज भक्ति व सांस्कृतिक मधुरता, शेखावाटी कला व उ‌द्यमशीलता, वागड प्रकृति संगत आदिवासी चेतना, हाड़ौती साहित्यिक व स्थापत्य परम्परा, मारवाड संघर्षशीलता, मेवाड राष्ट्र गौरव व बलिदान, मेरवाडा संत परम्परा और ढूंढाड़ राजनीतिक व सांस्कृतिक ऊर्जा के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा कि यह सभी मिलकर राजस्थान की आत्मा का निर्माण करते हैं। आज यह विधान सभा भवन इन सभी सांस्कृतिक धाराओं को समाहित कर लोकतंत्र की जीवंत तस्वीर प्रस्तुत कर रहा है।

ऐतिहासिक निर्णयों की साक्षी विधान सभा:- नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि राजस्थान विधानसभा के 75 वर्षों की यात्रा अनेक ऐतिहासिक निर्णयों और जनहितकारी कानूनों की साक्षी रही है। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी द्वारा किए जा रहे नवाचारों की सराहना करते हुए विधानसभा को पेपरलेस बनाने तथा सांस्कृतिक प्रतीकों को लोकतांत्रिक संस्थाओं से जोड़ने की पहल को प्रशंसनीय बताया। उन्होंने कहा कि गोडावण, खेजडी और ऊंट राजस्थान की संस्कृति और पहचान के प्रतीक है।

विधान सभा में निरन्तर नवाचार से बढ़ा राज्य का गौरव:- संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि स्पीकर देवनानी ने राजस्थान विधानसभा में निरंतर नवाचार कर राज्य का गौरव बढाया है। उन्होंने कहा कि प्रतीक चिन्ह राजस्थान की सांस्कृतिक पहचान और लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रतिनिधित्व करेगा। हमारा सदन अन्य विधान सभाओं से अधिक संचालित होता है और कार्य निष्पादन भी अन्य राज्यों से अधिक व तत्पर है। विभिन्न ‌द्वारों के नाम नई पीढी को अपनी विरासत से जोड़ने का कार्य करेंगे और इन द्वारों से प्रवेश करने पर गौरव की अनुभूति करेगी। विधान सभा के बनाये गये नियम और कानून आमजन के लिए वर्षों तक लाभकारी रहते हैं।

प्रतीक चिन्ह के अभिकल्पक शेर सिंह का सम्मान:- समारोह में राज्यपाल हरिभाऊ बागडे और स्पीकर वासुदेव देवनानी ने राजस्थान विधान सभा के नव निर्मित प्रतीक चिन्ह के अभिकल्पक शेर सिंह को प्रतीक चिन्ह की प्रतिकृति भेट कर सम्मानित किया।

मंत्रीगण और विधायकगण रहे मौजूद:- समारोह में उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, मंत्रीगण मंजू बाघमार, ओटाराम देवासी, कर्नल राज्यवर्धन राठौड़, झाबर सिंह खर्रा,जोराराम कुमावत, के. के. विश्नोई, गजेंद्र सिंह खींवसर, बड़ी संख्या में विधायकगण, प्रमुख सचिव भारत भूषण शर्मा, विशिष्ट सहायक के. के. शर्मा सहित विधानसभा के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। समारोह का शुभारम्भ राज्यपाल और स्पीकर ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया।

Tagged JaipurRajasthanRajasthan Assembly Speaker Vasudev DevnaniRajasthan Governer Haribhau BagadeRajasthan Vidhabsabha New LogoRajasthan Vidhansabha LOP Tika Ram Jully

Post navigation

विश्व संग्रहालय दिवस पर अल्बर्ट हॉल पहुंचीं उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी
राजस्थान में ANTF की बड़ी कार्रवाई,80 लाख रुपये के मादक पदार्थ जब्त;7 आरोपी गिरफ्तार

You May Like

जैसलमेर में ओरण भूमि की रक्षा में उठी आवाज को दबाने का प्रयास,विधायक रवींद्र सिंह भाटी ने जताया कड़ा विरोध

Wednesday, 6 November 2024, 20:58Wednesday, 6 November 2024, 20:58Bharat 360 Reporter

कोटा-बूंदी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के एयरसाइड वर्क्स के लिए 283 करोड़ के कार्यादेश जारी,दिवाली 2027 तक शुरू होंगी उड़ानें

Wednesday, 10 September 2025, 19:48Wednesday, 10 September 2025, 23:16Bharat 360 Reporter

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का भाजपा सरकार पर हमला — बोले,“मंगला पशु बीमा योजना सिर्फ कागज़ों तक सीमित”,सामूहिक विवाह सम्मेलन में की सामाजिक एकता की अपील

Sunday, 2 November 2025, 16:48Sunday, 2 November 2025, 20:38Bharat 360 Reporter

About Us

Bharat 360° News is a free for all news portal that publishes latest and most authentic news as it happens.

Share News :  news@bharat360degree.com

Email: contact@bharat360degree.com

Follow Us

Breaking-News breaking-news-english Front-Page Front Page English International Jaipur Jodhpur Jyotish Jyotish/Religion Kota Loksabha Election National National English Politics Rajasthan Rajasthan-Others Religion Sports Trending Uncategorized

0+

Active Users

Copyright © Three 60 Degree Medialabs Pvt. Ltd. | Theme: News Portal by Mystery Themes.