मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मंत्रियों और विधायकों की मुलाकात,विकास कार्यों और जनसमस्याओं पर चर्चा

Jaipur Rajasthan
जयपुर, 19 मई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास पर जनप्रतिनिधियों ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर सहित विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के विधायकों ने मुख्यमंत्री से भेंट कर अपने-अपने क्षेत्रों के विकास कार्यों एवं जनहित से जुड़े विषयों पर चर्चा की।

मुख्यमंत्री से जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा, तिजारा विधायक बाबा बालक नाथ, शेरगढ़ विधायक बाबू सिंह राठौड़, सिकराय विधायक विक्रम बंशीवाल, लालसोट विधायक रामविलास मीना, बांदीकुई विधायक भागचंद टांकडा, खाजूवाला विधायक विश्वनाथ मेघवाल, सादुलशहर विधायक गुरुवीर सिंह, चौहटन विधायक आदूराम मेघवाल, निवाई विधायक रामसहाय वर्मा तथा कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा ने भी मुलाकात की।

मुलाकात के दौरान सभी जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में विकास कार्यों की प्रगति, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार तथा आमजन से जुड़े मुद्दों पर मुख्यमंत्री के साथ विचार-विमर्श किया।