कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान में जिला अध्यक्षों को प्रशिक्षण,बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

Ajmer Rajasthan Rajasthan-Others

जयपुर/अजमेर, 24 मई। संगठन सृजन अभियान के तहत राजस्थान प्रदेश तथा दिल्ली प्रदेश के नव नियुक्त जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षगण के 10 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन कांग्रेस विचारधारा, , संगठन सृजन कार्यक्रम तथा जिला अध्यक्षों के लिए कार्यक्रम, जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित कार्यक्रमों की मॉनिटरिंग, कांग्रेस के समक्ष चुनौतियां , बूथ लेवल तक संगठन की मजबूती एवं प्रशिक्षण को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

एआईसीसी प्रशिक्षण विभाग चेयरमैन सचिन राव ने कांग्रेस की विचारधारा एवं संविधान और राजनीति के साथ ही कांग्रेस के समक्ष चुनौतियों विषय पर विस्तृत चर्चा करते हुए प्रशिक्षण दिया।

  राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने संगठन सृजन अभियान तथा बूथ लेवल तक संगठन के निर्माण पर विस्तार से अपनी बात रखी। राजस्थान में बूथ इकाइयों, मंडल इकाइयों, ब्लॉक इकाइयों से लेकर ग्राम पंचायत तथा वार्ड इकाइयों के गठन को लेकर प्रदेश में किस प्रकार संगठन सृजन हुआ उसकी जानकारी साझा की और हर स्तर पर कांग्रेस कमेटी को मजबूत करने हेतु किस प्रकार कार्य करना है बूथ मैनेजमेंट तथा जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं के मोबिलाइजेशन के विशय पर  प्रशिक्षण कार्यक्रम में अपना उद्बोधन दिया। । 
 अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के वामसी रेड्डी  ने जिला अध्यक्ष के रूप में किए जाने वाले कार्य कार्यों की मॉनिटरिंग तथा कार्यों का मूल्यांकन को लेकर विस्तृत जानकारी प्रदान कर रिपोर्टिंग से लेकर पोर्टल  पर कार्य करने का दिया प्रशिक्षण।       

 शिविर में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के एआईसीसी  प्रभारी  काजी निजामुद्दीन ने अपने अनुभवों को साझा किया।