IPL 2026:रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु लगातार दूसरे सीजन फाइनल में,गुजरात टाइटंस को 92 रन से हराया

Front-Page National Sports TATA IPL 2026

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL 2026 के क्वालिफायर-1 में गुजरात टाइटन्स को 92 रन से हराकर लगातार दूसरे सीजन के फाइनल में जगह बना ली है। धर्मशाला में खेले गए मुकाबले में बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 254 रन बनाए, जिसके जवाब में गुजरात की टीम 19.3 ओवर में 162 रन पर ऑलआउट हो गई।
बेंगलुरु की जीत में कप्तान रजत पाटीदार ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 33 गेंदों पर नाबाद 93 रन की पारी खेली, जिसमें 9 विकेट और 5 चौके शामिल रहे। विराट कोहली और क्रुणाल पांड्या ने भी 43-43 रन का योगदान दिया।
गुजरात की ओर से कगिसो रबाडा और जेसन होल्डर ने दो-दो विकेट लिए, लेकिन टीम बड़े लक्ष्य का पीछा नहीं कर पाई।
इस जीत के साथ बेंगलुरु ने IPL प्लेऑफ इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। इससे पहले यह रिकॉर्ड गुजरात के पास था, जिसने 2023 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 233 रन बनाए थे। अब गुजरात टाइटंस को फाइनल में पहुंचने के लिए क्वालिफायर्स-2 खेलना होगा, जहां उसका सामना एलिमिनेटर मुकाबले की विजेता टीम से होगा। एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स आमने-सामने होंगे।