जयपुर के 300 साल: हेरिटेज ब्रांडिंग से राजस्थान को ग्लोबल टूरिज्म हब बनाने का मौका:दिया कुमारी

Jaipur Rajasthan

जयपुर। उपमुख्यमंत्री तथा पर्यटन एवं कला संस्कृति मंत्री दिया कुमारी की अध्यक्षता में गुरुवार को पर्यटन भवन में विभागीय प्रोजेक्ट्स की समीक्षा बैठक हुई। शासन सचिव शुचि त्यागी एवं पर्यटन आयुक्त रुक्मणि रियाड़ सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

दिया कुमारी ने जयपुर की स्थापना के 300 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होने वाले उत्सव की रूपरेखा की तैयारी पर चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जयपुर स्थापना के 300 वर्ष और यहां की हेरिटेज ब्रांडिंग राजस्थान को ग्लोबल डेस्टिनेशन के रूप में उभारने का अवसर है।

यह जयपुर की हेरिटेज ब्रांडिंग का मुख्य अवसर है, जिसे यहां के शौर्य, आस्था, विरासत पर्यटन एवं कला-संस्कृति से जोड़कर राजस्थान को ग्लोबल डेस्टिनेशन के रूप में उभारा जाए।

जवाहर कला केन्द्र, शिल्पग्राम को विश्वस्तरीय कला एवं सांस्कृतिक केन्द्र के रूप में विकसित किये जाने हेतु चर्चा की गई। इसके साथ ही रविंद्र मंच के बिंदु पर भी चर्चा की गई।

उन्होंने जैसलमेर सीमा पर तनोट माता मंदिर परिसर में बीएसएफ से समन्वय कर विकास किये जाने, पुष्कर डेवलपमेंट प्रोजेक्ट, मीडिया कैंपेन हेतु मीडिया बायिंग तथा आमेर लाइट एंड साउंड शो जैसे बिंदुओं पर चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए।

अधिकारियों ने बताया कि टूरिज्म ऐप बिन्दु की प्रगति, महाराणा प्रताप सर्किट, MEA अंतर्राष्ट्रीय प्रचार, वॉल्ड सिटी में म्यूजियम आदि बिंदुओं की प्रगति की जानकारी दी। पर्यटन विभाग के क्रिएटिव कैंपेन शूटिंग शेड्यूल, अल्बर्ट हॉल म्यूजियम रिनोवेशन,आमेर मास्टरप्लान, तथा झुंझुनू वॉर म्यूजियम की प्रगति पर चर्चा हुई।उप मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि सभी प्रोजेक्ट्स समयबद्ध तरीके से पूर्ण किए जाएं।