डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर PM मोदी बोले—’राष्ट्र प्रथम’ की सोच से मिल रहा राष्ट्रीय नायकों को सम्मान

Front-Page National

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर वीडियो संदेश के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी का राष्ट्रीय एकता, अखंड भारत और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण आज भी देश के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘राष्ट्र प्रथम’ के संकल्प वाली सरकार राष्ट्रीय नायकों को उनका उचित सम्मान देती है। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने ‘एक देश में दो संविधान, दो प्रधान और दो निशान’ का विरोध किया था और उनकी इसी सोच को आगे बढ़ते हुए केंद्र सरकार ने अनुच्छेद 370 हटाकर उनके सपने को साकार किया।

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने शिक्षा, संस्थान निर्माण और आत्मनिर्भर भारत के विजन का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने ऐसे राष्ट्रीय स्वयंसेवकों की नींव रखी, जिन्होंने दशकों तक भारत की अर्थव्यवस्था को बढ़ाया। प्रधानमंत्री ने युवाओं से विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने के लिए समर्पण और स्वयंसेवकों के साथ काम करने का आह्वान किया।