जयपुर:-उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर जयपुर में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पण की और वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी का राष्ट्रहित और अखंड भारत के प्रति समर्पण आने वाली जरूरतों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
इसके बाद उपमुख्यमंत्री ने सचिवालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर आमेर में आगामी पर्यटन सीजन की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने ट्रैफिक मैनेजमेंट, पार्किंग, पर्यटकों की सुविधाओं और विभिन्न गतिविधियों के समन्वय पर जोर देते हुए निर्देश दिए कि पर्यटन सीजन शुरू होने से पहले सभी व्यवस्थाएं तय समयसीमा में पूरी की जाएं, ताकि देशी-विदेशी पर्यटकों को बेहतर और सुलभ पर्यटन अनुभव मिल सके।

